Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन

  • ई रेडियो संवाददाता, मेरठ

बारिश में भीगते हुए जनसंख्या पर कानून बनाने की मांग कर रहे ये लोग सुरभी परिवार के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे हैं। पंखों से नहीं बल्कि हौसलों से उड़ान भरने की सीख देने वाले इस तरह के समूहों पर अमूमन आम लोगों की नजरें ज्यादा देर तक नहीं टिक पातीं।

लेकिन हल्की नजरों से इन समीकरणों को देखने वाली आंखे उस वक्त आश्चर्य में पड़ जाती है जब हमारे समाज का कोई व्यक्ति निजी स्तर पर प्रभावित होता है। जनसंख्या पूरे समाज के लिए घातक है… यह ऐसा विस्फोट है जिसका ताल्लुक हिन्दू-मुसलमान-सिख-ईसाई से नहीं है बल्कि यह प्रत्येक धर्म व सम्प्रदाय के लिए समान रूप से कार्य करता है।

दिनेश तलवार अब बेहद खुश हैं उनका मानना है कि बीती पंद्रह अगस्त को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसंख्या नियंत्रण जैसे मुद्दे पर कदम उठाने की बात कहकर यह उनके पिछले बीस वर्षों की मेहनत को सार्थक कर दिया।

पीएम मोदी को धन्यवाद देने के लिए दिनेश तलवार ने एक सभा का आयोजन बच्चा पार्क चौराहे पर किया जिसमें शहर के प्रमुख लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराकर समर्थन दिया। इस दौरान पीएम
मोदी के नाम से पोस्टकार्ड भी लिखा गया। उसी दौरान बारिश ने अक्रामक रुख अख्तियार कर
लिया लेकिन सभा से कोई टस से मस नहीं हुआ…..

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›