Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन

  • ई-रेडियो संवाददाता

मेरठ। अवैध संबंधों के शक में पत्नी को मरवा देने वाले पति की कुंडली पुलिस ने खंगाल ली है, बताया जा रहा है कि गंगानगर थानाक्षेत्र मेरठ की रहने वाली रेखा को उसके ही पति ने सुपारी देकर हत्या करवा दी।

घटना 23 जुलाई की है… टेंपो मे सवार होकर जा रही एक महिला को नाम पूछकर गोली मारने की घटना शहर में आग की तरह फैल गई उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल में पहुंचा उसका पति रोत हुए यह कहते देखा गया कि उसका तो कोई दुश्मन ही नहीं है आखिर किसने उसकी पत्नी की हत्या कर दी।…..

मौके पर पुलिस अधिकारियों ने उसे दिलासा दिलाया लेकिन उनका शक उसके पति पर लगातार बना हुआ था। कानून से आखिर कौन बच सका है …. बृजेश बेनीवाल शायद यह सोच रहा था कि कानून को चकमा देने में कामयाब हो जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

पुलिस ने महज कुछ घंटो के अंदर ही केस की जड़ तक जा पहुंची और उसके मृतक महिला के पति को यह कबूल करना पड़ा कि उसने ही अपनी पत्नी की हत्या करवाई है।

कमलेश नाम के युवक को सुपारी देने की बात कबूल करने के बाद पुलिस को अब उस कातिल की तलाश जारी है…. वहीं बृजेश बेनीवाल को सलाखों के पीछे डाल दिया गया है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›