E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

Anurag Thakur BJP
देश

अनुराग ठाकुर बोले, अबकी बार 400 पार

नई दिल्ली। बजट सेशन के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को संसद में भगवा रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने एक भगवा रंग की हुडी पहन रखी थी, जिसमें ‘नमो हैट्रिक’ लिखा हुआ था। केन्द्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी हैट्रिक लगाएंगे और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस बार नरेन्द्र मोदी तीसरी बार चुनकर आएंगे तो देश के गरीबों का और कल्याण करेंगे। लोकसभा चुनाव के बारे में अनुराग ठाकुर ने कहा कि पार्टी गरीबों के कल्याण और देश के विकास को लेकर जनता के बीच में जाएगी। अनुराग ठाकुर ने कहा राम मंदिर हमारे लिए आस्था का केंद्र था, है और रहेगा। राम जी का आशीर्वाद पहले भी था और आगे भी रहेगा। हमने तारीख की घोषणा की और राम मंदिर का निर्माण किया।

Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।