• विशेष
  • Viral News: रील बनवाने के चक्कर में बच्चे को लेकर एस्केलेटर पर चढ़ रही थी महिलाएं…. फिर जो हुआ तो लोगों ने कहा पागलपन है ये

    images 7

    Viral News: सोशल मीडिया पर रोजाना ही ऐसी वीडियो देखने को मिल जाती है जिसे देखने के लिए हमारी उंगलिया ठहर जाती है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ब्रिज पर जाने के लिए दो महिलाएं एक बच्चे को लेकर एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियां) चढ़ते हुए रील बनवा रही हैं और तभी उनका संतुलन बिगड़ जाता है जिससे वे सीढ़ियों पर ही गिर जाती हैं।

    लोगों ने बताया पागलपन

    वीडियो को X यूजर @divyakumaari ने पोस्ट किया और लिखा – अरे ये एस्केलेटर बहुत खतरनाक होता है। लापरवाही मत किया करो। बच्चे की जान जा सकती थी अभी। इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 1 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही, तमाम लोगों ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एस्केलेटर चढ़ते समय लोगों को हमेशा ध्यान रखना चाहिए। दूसरे ने लिखा- अब तक मजाक-मजाक में इनका खेल होने ही वाला था। तीसरे ने लिखा- रील बनाने के चक्कर में लोग कितना लापरवाह हो गए हैं कि अपने साथ-साथ बच्चे की भी जान खतरे में डाल रहे हैं।

    रेलवे स्टेशन पर हुई घटना

    17 सेकंड के इस वीडियो क्लिप में आप देख सकते हैं कि दो महिलाएं एक बच्चे को पकड़कर स्टेशन पर लगे एस्केलेटर पर चढ़ रही हैं। अचानक से वह सीढ़ियों पर बैठ जाती हैं, तभी उनका संतुलन बिगड़ जाता है और फिर वह गिर पड़ती है। हालांकि वह खुद को संभालने की कोशिश करती है लेकिन संभल नहीं पाती। महिलाओं को गिरते देख वीडियो बना रहा शख्स मदद के लिए आने की बजाय कहता सुनाई देता है अरे गिर गईं। घटना के बाद बच्चा रोने लगता है। जिसके बाद एक बुजुर्ग दौड़कर मदद के लिए पहुंचता है और गिरी महिलाओं को उठाने लगता है और इसी प्वाइंट पर वीडियो खत्म हो जाता है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins