Report by : News Desk
Published at :
इस समय लगाये घर में झाडू, नही होगी धन की कमी
विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़ू को देवी लक्ष्मी का वाहन माना जाता है. मान्यता है कि जहां साफ-सफाई होती है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है. हिंदू धर्म में साफ-सफाई को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. झाड़ू से घर को साफ रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, जिससे घर में धन और समृद्धि आती है. झाड़ू से घर की सफाई करने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और घर में सकारात्मक वातावरण बनता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को सही दिशा में रखने से धन लाभ होता है. 

किस समय लगायें घर में झाड़ू 

झाड़ू लगाने के लिए सूर्योदय या सूर्योदय के पहले का समय शुभ माना जाता है। इस समय झाड़ू लगाने से आपके घर में धन की वर्षा होने लगती है. शास्त्रों के अनुसार सूर्योदय के समय सूर्य की पहली किरण जैसे ही आपके घर पड़ती है अगर आप उस समय घर में झाड़ू लगाते हैं तो आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहत चली जाती है और सूर्य के प्रकाश से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. देवी लक्ष्मी सदा उस घर में वास करती हैं इसलिए सूर्यास्त के समय घर में झाडू नही लगानी चाहिए क्योंकि इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और उस घर से क्रोधित होकर चली जाती हैं।

पैरो से ना लगाये झाडू

झाड़ू को कभी भी पैरों से नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से माता लक्ष्मी का अपमान माना जाता है. हमेशा इसे छिपाकर रखें, झाड़ू को खुले में नहीं रखना चाहिए, इसे किसी कोने में छिपाकर रखना चाहिए. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू को कभी भी दिन में नहीं झाड़ना चाहिए. झाड़ू को शाम के समय या रात में ही झाड़ें. टूटने पर बदल दें और कभी भी घर के मुख्य द्वार पर इसे न रखें. ऐसा करने से धन का नुकसान होता है. जहां झाड़ू को रसोई घर में रखने से अन्न का नाश होता है तो वहीं शौचालय में ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है.

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›