Report by : editor
Published at :
अखिलेश बोले यूपी में अधूरे पड़ विकास कार्य अखिलेश बोले यूपी में अधूरे पड़ विकास कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के प्रति असंवेदनशील होकर जिस प्रकार उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है, वो सीधे-सीधे अन्नदाता का अपमान है। अखिलेश यादव ने आज ट्विटर के माध्यम से लिखा कि, भाजपा सरकार किसानों के प्रति असंवेदनशील होकर जिस प्रकार उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है, वो सीधे-सीधे अन्नदाता का अपमान है। घोर निंदनीय।

अब तो देश की जनता भी किसानों के साथ खड़ी होकर पूछ रही है। दुनिया में उठता हुआ धुआं दिखता है जिन्हें। घर की आग का मंजर, क्यों न दिखता उन्हें। इससे पहले उन्होंने लिखा कि सपा के समय में पूवार्ंचल की खुशहाली के समाजवादी एक्सप्रेस-वे का काम शुरू हुआ था, जिसे भाजपा सरकार बना न सकी। अब सपा की सरकार आयेगी और हवाई जहाज उतारकर इसका उद्घाटन करेगी। उप्र की जनता त्रस्त है भाजपा सरकार के ऐसे विकास से। नाम है एक्सप्रेस-वे, पर बना रही है बैलगाड़ी की चाल से।

पूर्व सीएम का भाजपा पर निशाना, बताया संवेदनहीन सरकार
image description
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›