• ई-रेडियो इंडिया TV
  • स्थानीय समाचार
  • खुलासा: पत्नी ने प्रेमी व बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या

    खुलासा: पत्नी ने प्रेमी व बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या
    • मनोज मिश्र || मेरठ

    मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र के ललसाना गाँव में दो दिन पहले हुई रिंकू नाम के शख्स की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी ,बेटे और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण मृतक की पत्नी के अवैध संबंध और मृतक द्वारा शराब पीकर घर मे मारपीट करना है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र- पत्नी और पत्नी के प्रेमी को को गिरफ्तार किया।
    प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूनम सिरोही सीओ सदर देहात ने बताया कि मृतक रिंकू की पत्नी का नरेंद्र नाम के एक युवक के साथ अवैध संबंध थे। जिसकी मृतक को जानकारी थी और वो इसका विरोध करता था। आये दिन घर मे दोनों के बीच झगड़ा रहता था। मृतक के बेटे जतिन को भी इस बाबत जानकारी थी। लेकिन वो अपनी मां का पक्ष करता था । रोज़ रोज़ के झग़डे से तंग आकर पत्नी ,बेटे और उसके प्रेमी ने रिंकू को जान से मारने की खौफनाक योजना बना डाली।

    योजनाबद्ध तरीके से 20 जनवरी तड़के सुबह उक्त प्रेमी ने रिंकू को घर से बुलाकर जंगल मे शराब पिलाई, जब रिंकू नशे की हालत में हो गया तो पीछे से उसकी पत्नी ने बेटे के साथ उसपर दरांती से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। इस पूरे मामले में मृतक का पुत्र भी शामिल था। पुलिस ने मृतक के फोन कॉल्स की डिटेल निकालकर सुराग हासिल किए और इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। तीनो को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त दरांती भी बरामद कर जेल भेज दिया।

    PUPSVM
    image description

    नीचे ईमेज पर क्लिक करके ओशो रजनीश जी की जीवन बदल देने वाली किताबों को मंगवा सकते हैं-

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins