• उत्तराखंड
  • आठवां वेतन आयोग करेगा कर्मचारियों से सीधी बातचीत, 24 अप्रैल को देहरादून में अहम बैठक

    Nirmala Sitharaman loksabha Poll 770x433 1 jpg

    देहरादून। आठवां वेतन आयोग वेतन वृद्धि, भत्तों और पेंशन से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के लिए सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से सीधे संवाद करने जा रहा है। इस कड़ी में 24 अप्रैल को देहरादून में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

    24 अप्रैल को होगी अहम बैठक

    इस बैठक में कर्मचारी संघों, पेंशनभोगी संगठनों और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वे वेतन संरचना, भत्तों और पेंशन से जुड़े मुद्दों पर आयोग के समक्ष अपने सुझाव और समस्याएं रखेंगे।

    देशभर में होंगे दौरे

    आयोग के सदस्य विभिन्न राज्यों का दौरा कर इसी तरह की बैठकें आयोजित करेंगे, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझा जा सके। इन बैठकों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर भविष्य की वेतन और पेंशन संरचना तय की जाएगी।

    10 अप्रैल तक करना होगा आवेदन

    आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जो भी संगठन या व्यक्ति बैठक में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें 10 अप्रैल तक ईमेल के माध्यम से समय का अनुरोध भेजना होगा।
    चयनित प्रतिभागियों को बाद में बैठक के स्थान और समय की जानकारी दी जाएगी।

    ऑनलाइन पोर्टल पर भी दे सकते हैं सुझाव

    आयोग ने सुझाव देने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया है, जहां कर्मचारी, पेंशनभोगी और संगठन 30 अप्रैल तक अपने ज्ञापन प्रस्तुत कर सकते हैं।

    1.1 करोड़ कर्मचारियों को इंतजार

    देशभर के करीब 1.1 करोड़ केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी 8वें वेतन आयोग के फैसलों का इंतजार कर रहे हैं। आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने की समय सीमा दी गई है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 min