अजय कुमार ने संभाला सरधना खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यभार

52d329fa e183 427f 97f2 bcf59ca09808
e radio india meerut

उर्दू एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुके भेंट कर किया स्वागत, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जताई उम्मीद

सरधना के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अजय कुमार ने नए खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने सुदर्शन लाल का स्थान लिया है, जिनका स्थानांतरण मेरठ हो गया है। अजय कुमार के कार्यभार ग्रहण करने पर शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। शनिवार को उर्दू एसोसिएशन सरधना के ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर मलिक और मंत्री इरफान ने खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि अजय कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के विद्यालयों में शैक्षिक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समाधान कराने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। सभी के सहयोग से विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाया जा सकता है। इस अवसर पर उर्दू एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नए खंड शिक्षा अधिकारी को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।