Report by : Pratima Shukla
Published at : Updated at :
आंशिक कर्फ्यू में व्यापारियों को दुकान की चाबी सिर्फ 4 घंटे के लिए मिली
विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन कुमार, मेरठ

एक महीने से मेरठ में लगे आंशिक कर्फ्यू के कारण व्यापारियों के सभी प्रतिष्ठान बंद थे जिसके कारण दुकानों के अंदर गंदगी और धूल भर गई थी।
इसी को लेकर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई के व्यापारी को कुछ समय दिया जाए जिससे व्यापारी अपनी दुकानों की सफाई कर सकें। जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए व्यापारी को आज दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक का समय सफाई करने के लिए दिया।

यह समय सिर्फ कुछ थानों क्षेत्रों के व्यापारी को ही दिया गया, जिसमें थाना सदर बाजार, सिविल लाइन, ब्रह्मपुरी, कोतवाली और दौराला थाने के अंतर्गत जितने भी व्यापारी आते हैं सभी अपनी प्रतिष्ठान साफ सफाई कर सकते हैं।

मीडिया को जानकारी देते हुए संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि एडीएम सिटी अजय तिवारी से उनकी बात हुई अजय तिवारी ने आज भी अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया था लेकिन अजय गुप्ता ने सूझबूझ दिखाते हुए अनुमति ले ली जिससे व्यापारी काफी खुश भी नजर आ रहा है व्यापारियों की मांग है कि मेरठ में आप 100 से नीचे डेली बेसिस पर केस आ रहे हैं मेरठ को भी अब अनलॉक कर दिया जाना चाहिए जिससे व्यापारी आर्थिक संकट में ना आए।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›