• फीचर्ड
  • शिक्षा
  • History of 1 June in Hindi || 1 June Birthdays in History

    History of Today in Hindi || Today Birthdays in History
    History of 1 June in Hindi || 1 June Birthdays in History: आपको इस कॉलम में रोजाना मिलेगा इतिहास के दिनों से सीख लेने का अवसर। इसलिए ई-रेडियो इंडिया को बुकमार्क करें या मोबाइल में एड शॉर्टकट टू होमस्क्रीन करें-

    इतिहास में आज का दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आज दो ऐसे प्रमुख दिवस मनाए जाते हैं जिनकी मान्यता बेहद ख्यातिलब्ध है। आज अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस (International Day for Protection of Children OR International Children’s Day) एवं विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है। दोस्तों भारत को दुग्ध उत्पादन में वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

    अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस (International Day for Protection of Children OR International Children’s Day) की शुरुआत रूस में सन् 1949 में की गई। इसे मनाने का निर्णय मास्को में अंतर्राष्ट्रीय महिला लोकतांत्रिक संघ की एक विशेष बैठक में हुआ था इसके बाद 1 जून सन 1950 को दुनिया भर के 51 देशों में ‘अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस’ पहली बार मनाया गया था।

    इसके अलावा आज के ही दिन संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा वैश्विक खाद्य के रूप में दूध के महत्व को चिन्हित करने और डेयरी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल विश्व दुग्ध दिवस (International Milk Day) मनाया जाता है।

    साथियों भारत में दुग्ध दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है। भारत में श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन का जन्म 26 नवंबर को हुआ था इसी वजह से हर साल देश भर में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (National Milk Day) 26 नवंबर को मनाया जाता है। हमें अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय दुग्ध दिवस में कन्फ्यूज नहीं होना चाहिए।

    History of 1 June in Hindi || 1 जून के महत्वपूर्ण इतिहास

    • 1792: केंटकी संयुक्त राज्य अमेरिका का 15वां राज्य बन गया।
    • 1802: अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय राज्य विभाग के भीतर स्थापित किये गये।
    • 1847: कम्युनिस्ट लीग का पहली कांग्रेस पार्टी लंदन में आयोजित की गयी।
    • 1874: ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया।
    • 1880: पहली पे-फोन सेवा शुरू की गयी।
    • 1927: अमेरिका और कनाडा के बीच शांति संबंध बहाल हुये।
    • 1929: कम्युनिस्ट दलों का पहला सम्मेलन अमेरिका के ब्यूनस आयर्स शहर में आयोजित।
    • 1930: भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली।
    • 1948: अरब देश और इजरायल संघर्ष विराम पर राजी हुये।
    • 1961: ब्रिटिश कैमरून ट्रस्ट टेरीटरी का उत्तरी भाग एक जनमत संग्रह के अनुसार नाइजीरिया संघ में शामिल किया गया।
    • 1965: जापान के फुकुओका क्षेत्र में कोयला खदान में विस्फोट होने से 236 लोगों की मौत।
    • 1969: कनाडा में रेडियाे और टीवी पर तम्बाकू उत्पाद और उनसे संबंधित विज्ञापनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।
    • 1978: 1978 फीफा विश्व कप अर्जेंटीना में शुरू हुआ।
    • 1979: आंध्र प्रदेश में विजयनगरम जिला बनाया गया।
    • 1980: केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) टेलीविजन नेटवर्क का पहली बार प्रसारण शुरू।
    • 1980: पहला 24-घंटे का समाचार देने वाला चैनल केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) शुरू किया गया।
    • 1996: एच.डी. देवगौड़ा भारत के 11वें प्रधानमंत्री बने।
    • 2007: धूम्रपान यूनाइटेड किंगडम के सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिबंधित किया गया।
    • 2009: ब्राजील के रियो डी जेनेरियो से पेरिस जा रहे एयर फ्रांस विमान-447 के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के सदस्याें समेत 228 यात्रियों की मौत।
    • 2014: नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए विस्फोट में 40 लोगों की मौत।

    1 जून को जन्मे प्रमुख व्यक्ति || 1 June Birthdays in History

    • भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री नर्गिस का जन्म 1929 में हुआ।
    • स्वीडिश संगीतकार पोवेल रेमल का जन्म 1922 में हुआ।
    • भारतीय महिला क्रिकेटर राजेश्वरी गायकवाड़ का जन्म 1991 में हुआ।
    • कवि एवं लेखक बलदेव वंशी का जन्म 1938 में हुआ।
    • भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ियों में से एक अशोक कुमार का जन्म 1958 में हुआ।
    • भारत की प्रसिद्ध भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी का जन्म 1975 में हुआ।

    1 जून को हुए निधन || 1 June Deaths in History

    • नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह का निधन 2001 में हुआ।
    • भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का निधन 1996 में हुआ।
    • नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय के संस्थापक निदेशक एवं महात्मा गांधी पर कई किताबें लिख चुके इतिहासकार बाल राम नंदा का निधन 2010 में हुआ।
    • पंजाब, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल विलियम मैल्कम हेली का निधन 1969 में हुआ।
    • प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक ख़्वाजा अहमद अब्बास का निधन 1987 में हुआ।

    History of 1 June in Hindi || 1 June Birthdays in History का यह कॉलम आपको कैसा लगा एक बार हमें जरूर बताएं। हमें आपके जवाब और सुझााव को इंतजार रहेगा। हमारा ह्वाट्सएप नंबर 9808899381 है। आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- eradioindia@gmail.com पर हमें अपनी प्रतिक्रिया भेजें।

    https://www.youtube.com/watch?v=6BQaI1LQbIo
    968f05e4cf284faa3714e4bdb1779f34

    Pratima Shukla

    प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।
    1 mins