Skip to content
E RADIO INDIA

E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

  • Home
  • देश
    • ई-रेडियो इंडिया TV
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
      • जौनपुर
      • बिजनौर
      • मेरठ
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • फीचर्ड
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • योग
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • हंसी मजाक
  • शिक्षा
    • ओशो हिंदी प्रवचन
    • कविता व गीत
    • धर्म
    • लघु कहानी
  • ई-सर्विस मंत्र
  • Our Team
  • न्यूज वालंटियर बनें
  • मासिक अन्न सेवा
  • विज्ञापन दर

व्यापारियों ने लॉकडाउन में उत्पन्न हुई विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा

Posted on 12/06/202112/06/2021 by News Desk
BK new phrame 1 copy


मेरठ || ई-रेडियो इंडिया मवाना में बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष इमरान इलाही के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी के स्टेनो को सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी अपना काम करते हुए विभिन्न डायरेक्ट इन डायरेक्ट करो के माध्यम से अपना आमदनी का लगभग 70% हिस्सा देश चलाने के लिए सरकार को देता है जिसमें वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से लंबे समय से लग रहे लोकडाउन से व्यापारी तबाह और बर्बाद हो गया है।

पूरे प्रदेश का व्यापारी मदद के लिए सरकार की तरफ आंख उठा कर देख रहा है व्यापारियों ने अपनी मांगों में जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को कोरोना से मृत्यु होने पर वैश्विक महामारी होने के कारण दस लाख रूपये की बीमा राशि दिलाए जाने की तिथि 1 जनवरी 2020 से लागू कराए जाने एवं अन्य व्यापारी जिनकी कोरोना से मृत्यु हुई हो मंडी समिति वन विभाग व अन्य लाइसेंस के रजिस्ट्रेशन के आधार पर दस लाख रुपए का दुर्घटना बीमा वैश्विक महामारी कोरोना से मृत्यु हो जाने पर दिए जाने की मांग की है।

कोरोना वैश्विक महामारी के कारण बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन पीरियड का बिजली का बिल एलएमवी 6 वाणिज्य विद्या को माफ किए जाने के आदेश पारित कराए जाने व सभी प्रकार के व्यापारिक लाइसेंस व उनके रिन्यूअल के लिए लगाई जा रही लेट फीस में पेनल्टी को समाप्त करने की भी मांग की है।

वर्ष 2020 तथा 2021 में व्यापारियों के बैंक खाते में जोड़े गए भारी ब्याज को वापस कराने के आदेश पारित कराए जाने एवं व्यापारियों के सभी प्रकार के बैंकों की किस्त जमा करने के लिए तिथि 31 दिसंबर 2021 तक का समय बढ़ा दिए जाने के आदेश पारित कराए जाने की मांग की गई।  ज्ञापन देने वालों में ,नगर अध्यक्ष इमरान इलाही, वरिष्ठ महामंत्री बोधराज अग्रवाल, महामंत्री कपिल कुमार शर्मा विश्वकर्मा, तथा कोषाध्यक्ष मनीष कुमार अक्स, नौशाद अंसारी, शमशेर चौधरी, रब नवाज, आदि व्यापारी मौजूद रहे

Posted in News, मेरठTagged memorandum, regarding problems arising, Traders submitted

Post navigation

Previous: भारतीय अर्थव्यवस्था की जनवरी-मार्च 21 तिमाही में विकास दर उत्साहवर्धक है
Next: बुढ़ाना: देर रात आई आंधी, लाखों की संपत्ति का नुकसान
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Advertise With eradio India
  • Privacy Policy
https://www.youtube.com/watch?v=RiZ24IoVMdI&t=19s

Related Posts

एआई में भारत देख रहा है अवसर और भविष्य की रूपरेखा: पीएम मोदी एआई में भारत देख रहा है अवसर और भविष्य की रूपरेखा: पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मानव सभ्यता के इतिहास के बड़े बदलावों जितना ही महत्वपूर्ण परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि आज जो हम एआई के बारे में देख और अनुमान लगा रहे हैं, वह उसके प्रभाव की केवल शुरुआती झलक है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं जिम्मेवारी के साथ कहता हूं, गर्व के साथ कहता हूं, हमें भय नहीं, भारत को AI में भाग्य दिखता है, भारत को AI में भविष्य दिखता है। हमारे पास प्रतिभा भी है, ऊर्जा क्षमता भी है और नीति स्पष्टता भी है। और मुझे आपको ये बताते हुए खुशी है कि इस समिट में 3 भारतीय कंपनियों ने अपने AI मॉडल्स और ऐप्स लॉन्च किए हैं। ये मॉडल्स, हमारे युवा के टैलेंट को दिखाते हैं और भारत जो सॉल्यूशंस दे रहा है, उसकी गहराई और विविधता का भी प्रतिबिंब है। भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक एआई इम्पैक्ट समिट भारत में आयोजित हो रहा है, जो विश्व की एक-छठी आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी, सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी टैलेंट पूल और तेजी से बढ़ता टेक-आधारित इकोसिस्टम वाला देश है। भारत न केवल नई तकनीक विकसित करता है, बल्कि उन्हें अभूतपूर्व गति से अपनाता भी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कृषि, सुरक्षा, दिव्यांगजनों की सहायता और बहुभाषी जरूरतों को पूरा करने जैसे क्षेत्रों में प्रस्तुत समाधान ‘मेड इन इंडिया’ की ताकत को दिखाते हैं और एआई क्षेत्र में भारत की नवाचार क्षमता को उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कि एआई मशीनों को बुद्धिमान बना रहा है, लेकिन इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि यह मानव क्षमता को कई गुना बढ़ा रहा है। पीएम मोदी ने कहा, “एआई एक परिवर्तनकारी शक्ति है – यदि इसे बिना दिशा के छोड़ दिया जाए तो यह अव्यवस्था ला सकता है, लेकिन सही दिशा मिलने पर यह समाधान बन जाता है। एआई को खुला आसमान मिलना चाहिए, लेकिन नियंत्रण मानव के हाथों में ही रहना चाहिए।” उन्होंने एआई की तुलना जीपीएस से की, जो रास्ता सुझाता है, लेकिन अंतिम निर्णय उपयोगकर्ता ही लेता है। उन्होंने कहा कि आज मानवता एआई को जिस दिशा में ले जाएगी, वही भविष्य तय करेगी। पीएम मोदी ने कहा कि एआई से लोगों के लिए उच्च मूल्य वाले, रचनात्मक और अर्थपूर्ण कार्यों के अवसर भी खुलेंगे। इससे नवाचार, उद्यमिता और नए उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने स्किलिंग, री-स्किलिंग और आजीवन सीखने को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य का कामकाज समावेशी, भरोसेमंद और मानव-केंद्रित होगा। यदि पूरी मानवता साथ मिलकर आगे बढ़ेगी, तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। (इनपुट-एजेंसी) मोस्ट रीड सम्पूर्ण जानकारी
  • देश
  • News
  • फीचर्ड

एआई में भारत देख रहा है अवसर और भविष्य की रूपरेखा: पीएम मोदी

  • News Desk
  • 19/02/2026
  • 1 min read
  • 0
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: ऐसी याचिकाएं महिलाओं के बारे में रूढ़िवादी सोच को बढ़ा सकती हैं
  • देश
  • News
  • फीचर्ड
  • मीडिया वेलफेयर सोसायटी

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: ऐसी याचिकाएं महिलाओं के बारे में रूढ़िवादी सोच को बढ़ा सकती हैं

  • Nitesh Tiwari
  • 13/03/2026
  • 1 min read
  • 0
eradio india general image || Normal Pic || Profile pic
  • विशेष
  • News
  • Stories
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सेहत
  • स्थानीय समाचार

French court releases Malian singer Traore, but backs extradition in custody case

  • editor
  • 01/01/2021
  • 2 min read
  • 0

समाज को सकारात्मक रूप से जागरूक करने का अभियान है ई-रेडियो इंडिया

Call : +91 9458002343

Email : info@eradioindia.com
eradioindia@gmail.com

Copyright © 2026 E RADIO INDIA Theme: Standard Blog By Adore Themes.