History of 9 February in Hindi 9 February Birthdays in History: आपको इस कॉलम में रोजाना मिलेगा इतिहास के दिनों से सीख लेने का अवसर। इसलिए ई-रेडियो इंडिया को बुकमार्क करें या मोबाइल में एड शॉर्टकट टू होमस्क्रीन करें-
9 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ : History of 9 February in Hindi
- आज के दिन स्वतंत्र देश बनने के लिए जमैका ने 1962 में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे।
- भारत में आज के दिन 1931 में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया था।
- आज ही के दिन 1951 में स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया था।
- आज के दिन ही “अपोलो 14 मिशन” 1971 में चांद से पृथ्वी पर लौटा था।
- भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘एलिजाबेथ’ 1999 को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट की गई थी।
9 फरवरी को जन्मे व्यक्ति : 9 February Birthdays in History
- आज के दिन भारतीय ग्रैंड मास्टर खिलाड़ी परिमार्जन नेगी का 1993 में जन्म हुआ था।
- आज ही के दिन भारतीय फ़िल्म के अभिनेता राहुल रॉय का 1968 में जन्म हुआ था।
- भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का 1922 में जन्म हुआ था।
- आज के दिन भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ श्याम चरण गुप्ता का 1945 में जन्म हुआ था।
- भारतीय अभिनेत्री अमृता सिंह का आज के दिन 1958 में जन्म हुआ था।
- भारतीय अभिनेत्री उदिता गोस्वामी का आज के दिन ही 1984 में जन्म हुआ था।
- आज के दिन ही भारत के मशहूर लेखक विष्णु खरे का 1940 को जन्म हुआ था।
- भारतीय राजनीतिज्ञ अब्दुल रहमान अंतुले का 1929 में जन्म हुआ था।
9 फरवरी को हुए निधन : 9 February Deaths In History
- आज के दिन 1760 में मराठा सेनापति दत्ताजी शिन्दे का निधन हुआ था।
- आज ही के दिन 1984 में ‘भरतनाट्यम’ की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना टी. बालासरस्वती का निधन हुआ था।
- 1899 में आज के दिन स्वतंत्रता सेनानी बालकृष्ण चापेकर का निधन था।
- आज के दिन 2006 में भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री नादिरा का निधन हुआ था।
- 2008 में आज ही के दिन कुष्ठरोगियों के देवता तथा महान सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आमटे का निधन हुआ था।
- 2012 में भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक ओ. पी. दत्ता का निधन हुआ था।