E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

maharashtra times jpg
धर्म

AAJ KA RASHIFAL 10 February || TODAY HOROSCOPE 10 February

AAJ KA RASHIFAL 10 February TODAY HOROSCOPE 10 February: आपको रोजाना मिलेगा अपनी राशि के अनुसार भविष्यवाणी व सटीक जानकारी…रोजाना की अपडेट पाने के लिए आप WWW.ERADIOINDIA.COM को अभी बुकमार्क करें या मोबाइल पर संपर्क करें-

मेष: आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए उत्साहित रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही आराम करेंगे, लेकिन आज आपको अपने पुराने कार्य को पूरा करने के चक्कर में आज के कार्य पर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके कुछ कार्य बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है।

वृष: आज आप अपने संतान के करियर को लेकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने जीवनसाथी के सहयोग और साथ की आवश्यकता होगी। आज आप कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।

AAJ KA RASHIFAL 10 February, TODAY HOROSCOPE 10 February: रोजाना अपडेट के लिए विजिट करते रहें ई-रेडियो इंडिया डॉट कॉम

मिथुन: कोई खुशखबरी मिलेगी। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आज आप कोई नई चीज सीखेंगे। दूसरे लोगों की सलाह आज फायदेमंद होगी। नए दोस्तों से मुलाकात फायदा दिलायेगी। आज जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट देकर उन्हें सरप्राइज करेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी।

कर्क: आज परेशानियों को अपने भाई से साझा करेंगे, जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। नौकरी से जुड़े जातक पार्ट टाइम काम करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में आज कामयाब रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के हाथ कुछ नई डील लग सकती हैं। सायंकाल के समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह: आपको तालमेल बनाने की आवश्यकता है, नहीं तो आपके जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। आज आप अपने किसी आज आपको किसी के भी बारे में गलत विचारों को अपने मन में नहीं लाना है। आज आप अपनी संतान के द्वारा किए गए कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

कन्या: संतान के भविष्य की भी चिंता हो सकती है, लेकिन व्यवसाय में भरपूर लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज यदि आप अपने आय के मुकाबले व्यय अधिक करेंगे, तो वह आपको भविष्य में परेशानी दे सकता है, इसलिए सोच समझकर धन व्यय करें। ससुराल पक्ष से भी आज मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आप अपनी माता जी को कोई उपहार भेट कर सकते हैं।

तुला: आज नौकरी व व्यवसाय में शत्रु पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेगा, लेकिन आपको सावधान रहना होगा। अपनी आंखें और कान खोल कर कार्य करना होगा। आज आपको आर्थिक लाभ तो भरपूर मात्रा में होगा, लेकिन लाभ से अधिक खर्चा होने के कारण चिंता बनी रहेगी। आज आपका स्थान परिवर्तन होने का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। आज आपको संतान के विवाह की चिंता सता सकती है।

वृश्चिक: परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे, जिससे आपका व्यय अधिक होगा। आज आप सायंकाल के समय अपने माता पिता को देव दर्शन आदि के लिए लेकर जा सकते हैं। आज आपको अपने व्यापार के लिए किसी की सलाह की आवश्यकता होगी, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ होगा। संतान को आज कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

धनु: जीवनसाथी के बीच यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा और आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। सायंकाल के समय आज आपका कोई प्रिय मित्र आपसे मिलने आ सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। संतान की सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ी देख आज आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करना पड़ेगा।

मकर: आज आपका घरेलू व अच्छे गुण वाले लोगों से मेल मिलाप बढ़ेगा। सायंकाल के समय अतिथि आगमन से आपका धन व्यय बढ़ सकता है, लेकिन परिवार के छोटे बच्चे मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आज आपका अच्छे गुण वाले लोगों से मिल मिलाप बढेगा। ससुराल पक्ष के रिश्तों में कोई परेशानी चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगा।

कुंभ: संतान को आज आप यदि किसी कार्य को सौंपेंगे, तो उसे समय से पहले पूरा कर कर देंगे, जिससे आपका उनके ऊपर आत्मविश्वास और बढ़ेगा। आज आपको अपने माता पिता की सेवा सत्कार में लगने से फायदा होगा। आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी व्यतीत करेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा।

मीन: आज आप अपने पिताजी से अपने मन की सारी बातें साझा करेंगे वही इस राशि के जातक जरूरतमंदों की मदद करेंगे। दान देंगे। इससे ईश्वरीय कृपा बरसेगी। घर में धार्मिक क्रम करेंगे। किसी को उधार देंगे, लेकिन उसे पाने की उम्मीद छोड़ेंगे। घर पर दोस्त व परिवार के साथ मस्तीभरा पल एंज्वॉय करेंगे। सेहत के लिए घर पर ही रहें।

1e88e0506282881888e42013fa824554d73d2d77c427d945e3726b4718a56f99
Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.