• फीचर्ड
  • मनोरंजन
  • Actress Urmila Mantodkar करने वाली हैं कम बैक

    Actress Urmila Mantodkar

    Actress Urmila Mantodkar बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही है। उर्मिला मातोंडकर काफी समय से फिल्मों से दूर हैं।वह जल्द फिल्म पर्दे पर वापसी करने वाली हैं।

    उर्मिला ने बताया कि वह जल्द वेब सीरीज में नजर आने वाली थीं। Actress Urmila Mantodkar ने बताया है कि उन्होंने अपनी एक वेब सीरीज की शूटिंग पिछले साल शुरू कर दी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते शूटिंग को रोकना पड़ा था।

    Actress Urmila Mantodkar ने कहा, पिछले साल अप्रैल में मैं एक वेब सीरीज का हिस्सा बनने वाली थी, जिसकी पटकथा मुझे काफी पसंद आई थी। हमने तारीख तक निर्धारित कर दी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया था। बाद में, लॉकडाउन को आगे बढ़ता देख शूटिंग को स्थगित कर दिया गया। उर्मिला मतोडकर ने कहा, आखिरी बार मैंने सुना है कि प्रोजेक्ट अब कुछ अनुमति मुद्दों के कारण अटक गया है। इसलिए, मुझे इंतजार है कि आगे क्या होगा।

    सच कहूं, तो मुझे यह भी नहीं पता है कि क्या यह प्रोजेक्ट अब बंद हो जाएगा या नहीं। जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मेरा शानदार करियर रहा है। इसलिए जब तक कोई इसे एक पायदान ऊपर नहीं ले जाता है, तब तक मेरा किसी भी प्रोजेक्ट पर काम करने का मन नहीं है। Actress Urmila Mantodkar ने कहा कि मैं डिजिटल प्रोजेक्ट के बारे में सच में उत्साहित हूं, लेकिन अगर ऐसा नहीं है, तो मुझे यकीन है कि कुछ और बड़ी चीज होगी। इसलिए, जल्द ही आपको मुझे बड़े पर्दे पर देखना चाहिए। मैंने खुद से वादा किया है कि मैं जो प्रोजेक्ट लूंगी, वह न केवल मेरे लिए, बल्कि मेरे फैंस और दर्शकों के लिए भी कुछ रोमांचक होगा।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins