• उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • Agra Kamla Nagara BK Center पर नवदुर्गा उत्सव आयोजित

    Agra Kamla Nagara BK Center पर नवदुर्गा उत्सव आयोजित
    • बीके शंभू भाई, आगरा

    Agra Kamla Nagara BK Center: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कमला नगर में नवदुर्गा की पावन पर्व के उपलक्ष में चैतन्य नौ देवियों की झांकी का भव्य कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौहान, विशिष्ट अतिथि श्री पंकज अग्रवाल, पार्षद कमला नगर आगरा डॉक्टर विवेक अग्रवाल कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

    इसी बीच कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शीला बहन सब जॉन ने बताया कि दुर्गा को लक्ष्मी सरस्वती व अन्य रूप में दिखाया जाता है। भारत में नारी की पूजा की जाती है और दुर्गा पूजा के अवसर पर कन्याओं की पूजा का प्रचलन आज भी है। दुर्गा शक्ति की प्रतीक है लक्ष्मी धन व सरस्वती विद्या की जननी है। इसी बीच राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ज्योत्सना बहन ने बताया कि देवियों को अष्टभुजा दिखाया जाता है।

    दर्शन अष्टभुजा शक्तियों का प्रतीक होता है जिसमें मुख्य रूप से सहनशक्ति सामना करने की शक्ति पर रखने की शक्ति निर्णय करने की शक्ति सामना करने की शक्ति सहयोग की शक्ति विस्तार को छोटा करने की शक्ति और समेटने की शक्ति है।

    बीके सीमा बहन ने उक्त अवसर पर अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में दुर्गा की चैतन्य झांकी में ब्रह्माकुमारी सपना बहन आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों ने चुनरी उड़ा कर आरती की। मंच का संचालन राज योगी ब्रह्मा कुमार हरी भाई ने किया। कार्यक्रम में सेवा पर उपस्थित बीके आलोक भाई, प्रवीण भाई, बीके नितिन भाई, रवि भाई, बीके सूरत भाई आदि बहन भाई उपस्थित रहे।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins