• सीतापुर
  • Ahmad Hasan Sitapur बोले, महंगाई चरम पर, भ्रष्टाचार का बोलबाला

    News Update Today
    • अजय सिंह, सीतापुर

    सीतापुर समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के समय हुई प्रेसवार्ता में सदस्य विधान परिषद अहमद हसन (Ahmad Hasan Sitapur) ने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को झूठे मुकदमे में फंसा रही है। प्रदेश की पुलिस कानून व्यवस्था से ज्यादा बच्चियों के उत्पीड़न पर जोर दे रही है।

    Ahmad Hasan Sitapur ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है भ्रष्टाचार बेलगाम है, दुष्कर्म और उत्पीड़न की घटनाएं आम हो चुकी हैं। एंबुलेंस सेवा 108 और 102 चौपट हो गई है। महिला अपराधों पर रोक के लिए 1090 सेवा शुरू की थी उसे खत्म कर दिया गया।

    Ahmad Hasan Sitapur ने कहा कि, अब सभी लोगों की नजर समाजवादी पार्टी पर है सपा को जब काम का मौका मिला था तब ईमानदारी से काम किया था मगर आज की सरकार पूरी तरह से दोष भावना से कार्य कर रही है।

    Ahmad Hasan Sitapur ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से विफल हो गई है डीजल पेट्रोल की कीमतें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं आम जनमानस इस सरकार से त्रस्त हो चुका है।

    799d98c310b44f92b6af18b706d935cf

    Rekha Mishra

    फिलहाल गृहणी के दायित्वों का निर्वहन कर रही हूं, फुर्सत मिलने पर पत्रकारिता के शौक को पूरा करती हूं। पिछले पांच वर्षों से लिखने-पढ़ने की कोशिश जारी है। सेहत पर लिखना अच्छा लगता है। बाकी विषयों से भी परहेज नहीं है।
    1 mins