Report by : Rekha Mishra
Published at :
तोकाते तूफान: हवाई अड्डों को एहतियात बरतने की सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने पश्चिमी तट पर स्थित हवाई अड्डों को ताउ ते तूफान के मद्देनजर तैयार रहने की सलाह दी है जबकि लक्षद्वीप के अगाती हवाई अड्डे पर विमानों का नियमित परिचालन बंद कर दिया गया है।

प्राधिकरण ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “अगाती हवाई अड्डे पर नियमित उड़ानें 16 मई की सुबह 10 बजे तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। तूफान के वहां से गुजर जाने के बाद उड़ानें दुबारा शुरू की जायेंगी।”

ताउ ते तूफान की चेतावनी को देखते हुये एएआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में देश के पश्चिमी तट पर स्थि​त हवाई अड्डों की तैयारियों का जायजा लिया। एएआई निदेशक मंडल के सदस्य (परिचालन) आई.एन. मूर्ति ने संबंधित हवाई अड्डों को हरसंभव एहतियात बरतने और स्थिति से निपटने की तैयारी करने का निर्देश दिया।

प्रेस विज्ञप्ति​ में बताया गया है कि एएआई के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुये हैं और अगाती को छोड़कर दूसरे सभी हवाई अड्डों पर अभी परिचालन सामान्य है।

हवाई अड्डों को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये तथा हवाई अड्डे के बुनियादी सरंचनाओं को नुकसान कम होने देने के लिए मानक प्र​क्रियाओं और दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयारी करें। तूफान से पूर्व और तूफान के बाद किये जाने वाले सभी एहतियाती उपायों को अपनायें।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›