E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

EServiceMantraStripe Advt 500x127
बसंत पंचमी के पावन पर्व पर अखंड रामायण मानस पाठ का आयोजन
जौनपुर फीचर्ड

बसंत पंचमी के पावन पर्व पर अखंड रामायण मानस पाठ का आयोजन

Suresh kannojiya

सुइथाकला/शाहगंज। विद्यालय श्री सूर्यपाल गंगा प्रसाद सिंह न्यू मार्डन पब्लिक स्कूल एवं प्रस्तावित सूर्यपाल गंगा प्रसाद सिंह जय गुरुदेव महाविद्यालय के उप प्रबंधक आशुतोष सिंह उर्फ महादेव सिंह ने बताया कि आज पावन प्रांगण में विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी के पावन पर्व पर अखंड रामायण मानस पाठ का आयोजन किया गया है। गुरु गृह गये पढ़न रघुराई, अलप काल विद्या सब आई। का सम्पुट रखा गया है इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक बाबा राजेन्द्र प्रसाद सिंह,प्रबंधक देवेश कुमार सिंह,उप प्रबंधक के रूप में स्वंय, सभी अध्यापक एवं सभी छात्र उपस्थित रहे। अखंड मानस पाठ का शुभारंभ कुल पुरोहित पंडित परम पूज्य गुरु श्री उमेश दुबे जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ किया।मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान प्रभू श्री राम चन्द्र जी की जय कारों के साथ शुभारंभ हुआ, वहीं कार्यक्रम में शामिल प्रधानाचार्य छवि राज प्रजापति, वरिष्ठ शिक्षक रमेश मिश्रा,विनय पाठक, प्रमोद यादव, प्रशांत सिंह, ऋषि आशा वर्मा के साथ साथ शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।