• राजनीति
  • Amit Shah: अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस के सत्ता में आने से होगे दंगे

    Amit Shah jpg

    ई रेडियो इंडिया

    कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे लेकर कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल अमित शाह ने अपने बयान में कहा था कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश में दंगे होंगे। इस पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है और अमित शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही कांग्रेस चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की है।

    आपको बता दें कि कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ऐसा कैसे कह सकते हैं कि कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो सांप्रदायिक दंगे होंगे। उन्होने कहा कि हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ लोगों में शत्रुता फैलाने और विपक्ष को बदनाम करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है और साथ ही चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की है।

    059b7838b0ee35f0f4b29a67fa6e6129

    Nisha Pal

    निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
    1 mins