• मनोरंजन
  • Archana Gautam Meerut को मिला एक और ईनाम

    archana gautam meerut jpg

    Archana Gautam Meerut ने ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 13’ (2023) में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लेकर छठा स्थान हासिल किया था। रोहित शैट्टी व्दारा होस्ट किए जाने वाला यह स्टंट बेस्ड रियलिटी शो मानवीय क्षमता और बहादुरी को दर्शाता है।

    1994 में उत्तर प्रदेश के मेरठ में पैदा हुई Archana Gautam Meerut को 2014 में मिस उत्तर प्रदेश के खिताब से नवाजा गया था। उन्होंने ‘मिस बिकिनी इंडिया’ 2018 का खिताब जीतने के बाद ‘मिस बिकिनी यूनिवर्स’ 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। अर्चना गौतम ने मलेशिया में आयोजित मिस कॉसमॉस 2018 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया और मोस्ट टैलेंट 2018 का उप खिताब जीता।

    Archana Gautam Meerut ने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से करते हुए विभिन्न ब्रांडों के लिए कई एड० फिल्में की हैं। उसके बाद उन्हें ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ (2016) में एक कैमियो करने का अवसर मिला। उनका वह कैमियो इतना शानदार था कि उसके बाद उन्हें ‘हसीना पारकर’ (2017) और ‘बारात कंपनी’ (2017) फिल्मों के कैमियो में लिया गया।

    इसके बाद Archana Gautam Meerut पर कैमियो एक्ट्रेस का कुछ ऐसा ठप्पा लगा कि उन्हें फिल्म ‘जंक्शन वाराणसी’ (2019) और तमिल फिल्म ‘ओह माई घोस्ट’ (2022) के आइटम सॉन्ग वाले कैमियो मिल गए। टीवी के लिए अर्चना गौतम को पहली बार ‘बिग बॉस 16’ (2022-2023) में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लेने का अवसर मिला और इसमें उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    इस साल वह टीवी शो ‘एंटरटेनमेंट की रात हाउसफुल’ (2023) के एपिसोड 1, 2, 3, 4, 7, 10, 11, 12, 13, 14 में नजर आ चुकी हैं। टी-सीरीज के लिए निर्देशक अपूर्व लाखिया के साथ पहला म्यूजिक एलबम शूट करने के बाद अर्चना 2018 से अब तक लगभग एक दर्जन से अधिक हिंदी और पंजाबी के म्यूजिक वीडियो कर चुकी हैं।

    Archana Gautam Meerut ने एक्टिंग के साथ पॉलिटिक्स में हाथ आजमाते हुए 2021 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जॉइन की। 2022 के उत्तर प्रदेश विधान सभा के बाई इलेक्शन में उन्हें हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट भी मिला लेकिन बदकिस्मती से वह चुनाव हार गईं।

    इस साल Archana Gautam Meerut ने छोटे पर्दे के लिए काफी काम किया है। उनके काम को काफी पसंद भी किया गया है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाला नया साल उनके लिए और भी खुशियों की सौगात लेकर आएगा।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins