• देश
  • Ashish Mishra Lakhimpur Khiri: किसानों को रौंदने वाला अब आजाद घूमेगा: प्रियंका गांधी

    164906 vsvjpfvleh 1633674525 jpg

    Ashish Mishra Lakhimpur Khiri: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गाँधी ने आज रामपुर और मुरादाबाद में रामपुर, बिलासपुर, चमरौआ और मुरादाबाद में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो और जनसंपर्क किया।

    लखीमपुर हिंसा के मुख्य आरोपी अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra Lakhimpur Khiri) को जमानत मिलने पर निशाना साधते हुए बिलासपुर में उन्होंने कहा, जिसने 6 किसानों को कुचला, उसके पिता को मंत्री पद से क्यों नहीं हटाया? नरेंद्र मोदी ने इस्तीफा क्यों नहीं मांगा? आज उस लड़के को जमानत मिल गई। वह फिर से आजाद घूमेगा। प्रधानमंत्री पद की एक नैतिक जिम्मेदारी होती है। उसे निभाना होता है। वह धर्म सब धर्म से परे होता है। जो अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाता, उसे हटाओ।

    उन्होंने कहा, जो सिर्फ आपको बांटने की राजनीति करते हैं वे आपके लिए कुछ नहीं कर सकते। पीएम मोदी में क्या देश और देशवासियों के प्रति, किसानों के प्रति कोई नैतिक जिम्मेदारी है? उनके मंत्री के बेटे ने किसानों के साथ ऐसा किया। सबसे पहले तो आप उन्हें गिरफ्तार करने के लिए तैयार नहीं थे। सबने संघर्ष किया। तब जाकर आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन आप अभी भी मंत्री के साथ खड़े हैं।

    Ashish Mishra Lakhimpur Khiri: और क्या बोलीं प्रियंका गांधी

    उन्होंने कहा कि जब हम जैसे लोग उन पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे, तो हमें रोकने में लगी थी यूपी पुलिस। तमाम पुलिस-प्रशासन सड़क पर खड़ा था। हम किसका नुकसान करने जा रहे थे। जिसका नुकसान हुआ उसको बचाया नहीं, जिसने नुकसान किया, उसका बाप पीएम के साथ आज भी स्टेज पर खड़ा होता है।उन्होंने कहा कि हर कार्यक्रम में मंत्री पीएम मोदी के साथ होते हैं।

    वे उनकी कैबिनेट में भी हैं। क्या आपको नहीं लगता की ये गलत है। आप हर समय देशवासियों को गुमराह नहीं कर सकते। सबने देखा है, क्या हुआ इस मामले में। उन्होंने कहा, भले ही सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच रही है। लेकिन पीएम की भी नैतिक जिम्मेदारी होती है। पहले अगर हादसा होता था तो रेल मंत्री इस्तीफा देते थे क्यों? वो थोड़ी ट्रेन चला रहे थे? सरकार की जवाबदेही होनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि यह जो राजनीतिक दल गर्मी, चर्बी की बात कर रहे हैं, वह युवाओं के लिए भर्तियों की बात क्यों नहीं करते हैं। उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों को वोट देकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘‘बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराध, और गरीबी के मुद्दों पर वोट करें। सोचें और वोट करें। अपना वोट किसी ऐसे व्यक्ति को दें जो इन मुद्दों को हल करने के लिए काम कर रहा है।‘‘ उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे आमजन के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए वोट करें। उन्होंने कहा, किसान आंदोलन कर रहे थे। कोरोना आया तो भी आंदोलन करते रहे।

    कई किसानों ने जान गंवाई। चुनाव आया तो डरकर कानून वापस ले लिया। उस कानून में क्या था? वह आपकी मेहनत को छीनकर अपने मित्रों को सौंप देने का कानून था। योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, मेरे सामने जितने नौजवान बैठे हैं, कितनों को रोजगार मिला?

    एक भी हाथ नहीं उठा। जो आकर कहते हैं कि गर्मी-चर्बी निकालेंगे, क्या यह आपकी समस्या है? 5 साल सत्ता में रहे और एक भी रोजगार नहीं दिया। जब कोई आए तो यह देखिए कि वह किसकी भलाई की बात कर रहा है? जितने पीएसयू थे सारे के सारे अपने दोस्तों को बेच दिए। रोजगार कहां से आते हैं? वहीं से आते हैं जिसे बेच दिया गया। आप में से छोटे-छोटे व्यापारी, जो रोजगार पैदा करते हैं, उनके लिए इस सरकार ने क्या किया? आपको बर्बाद किया गया।

    Ashish Mishra Lakhimpur Khiri: कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव ने कहा नोटबंदी आपकी बर्बादी की शुरुआत थी। नोटबंदी से छोटे दुकानदार और व्यापारियों की बर्बादी हुई। फिर जीएसटी लाए, उससे आपको नुकसान हुआ। लॉकडाउन में भी आपको बर्बाद किया गया। भाजपा की सरकार केंद्र में भी है और राज्य में भी, इन्होंने आपकी मदद के लिए क्या किया ? हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि लॉकडाउन में गरीबों की मदद करके कांग्रेस ने गलती की। लोग परेशान हुए तो इन्होंने खुद मदद क्यों नहीं की? घर से क्यों नहीं निकले? लोग सैकड़ों किलोमीटर पैदल चले, जान गंवाई। इन्होंने ट्रेन क्यों नहीं चलवाई?

    Ashish Mishra Lakhimpur Khiri: अब समय कांग्रेस का है

    जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की जनता का उत्साह बता रहा है कि आने वाला समय कांग्रेस का है। कांग्रेस आएगी खुशहाली लाएगी। जनसंवाद अभियान में रामपुर के एक गांव के मटर के खेत में प्रियंका गाँधी अचानक पहुंची।

    B68eafe86d518d19b842a1b36e617e2b

    Shivani Mangwani

    Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.
    1 mins