Report by : Neha Singh
Published at :
फिल्‍मी स्‍टाइल में चाची ने ही किया सवा माह के मासूम का अपहरण
विज्ञापन
विज्ञापन
  • बुलंदशहर

जनपद के अनुपशहर क्षेत्र में सवा महीने के बच्‍चे को पूरी फिल्‍मी स्‍टाइल में एक महिला और उसके साथी ने अगवा कर लिया। अपहरण करने वाला कोई और नहीं बल्‍की बच्‍चे की चाची थी, जो चेहरा ढककर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को मिली जानकारी के बाद लगातार आठ घंटे के आपरेशन के बाद सवा माह के बच्‍चे को बरामद कर लिया गया।

अनूप शहर के डूंगरा जोगी के गांव में स्वास्थ्य कर्मी बनकर एक महिला और उसके साथी ने सवा माह के बच्चे का अपहरण कर लिया। बच्चे की बरामदगी के लिए सीईओ वंदना सिंह के नेतृत्व में 4 टीम लगाइ गई। देर रात पुलिस ने बच्चे को गाज़ियाबाद से सकुशल बरामद कर लिया है।

अपहरण करने वाली महिला और उसके पुरूष साथी को फिरफ्तार कर लिया गया है। डूंगरा जोगी गांव में कार सवार महिला संजीव शर्मा के घर पहुंची और परिवार में जन्में बच्चे को टीका लगाने की बात कही। बच्चे को लेकर स्वजन कार तक पहुंचे लेकिन महिला ने रुई खत्म होने की बात कही।

बच्चे को गाड़ी में ले लिया गया और स्वजन रुई लेने घर की तरफ चले। इसी दौरान महिला और उसका साथी बच्चे सहित कार लेकर फरार हो गए। सूचना पर सीओ वंदना सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू की। देर रात गाज़ियाबाद से बच्चा बरामद कर लिया गया है।

आरोपित महिला और उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। संजीव शर्मा का छोटा भाई गाज़ियाबाद में पत्नी के साथ रहता है एक कंपनी में नोकरी करता है, छोटे भाई के कोई संतान नहीं है। उसकी पत्नी को जेठानी के हुए बच्चे की जानकारी थी, महिला मुंह ढककर और स्वास्थ्य कर्मी के रूप में गांव पहुंची और फिल्‍मी स्‍टाइल में अपहरण कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने आठ घंटे के ऑपरेशन के बाद बच्‍चे को बरामद कर लिया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›