• उत्तर प्रदेश
  • फीचर्ड
  • बागपत समाचार: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा

    बागपत समाचार: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पहले से शादीशुदा 69 महिलाओं ने खुद को कुंआरी बताकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन कर दिया। योजना के तहत मिलने वाले एक लाख रुपये के लालच में इन महिलाओं ने सरकारी सिस्टम को ही धोखा देने की कोशिश की।

    जिले में कुल 593 युवतियों ने इस योजना के लिए आवेदन किया था। जब समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग और विकास भवन की संयुक्त टीम ने जांच की तो 6 ब्लॉकों की 69 महिलाएं शादीशुदा निकलीं। इसके बाद अधिकारियों ने सभी फर्जी आवेदन रद्द करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इस योजना के लिए आवेदन 1 अक्टूबर तक किए गए थे। जिला अधिकारी अस्मिता लाल ने सभी आवेदनों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान यह भी पता चला कि इनमें से कई महिलाओं की शादी पिछले दो महीने में ही हुई थी।

    सबसे ज्यादा फर्जी आवेदन बागपत शहर और बिनौली ब्लॉक से आए — बागपत शहर की 16 और बिनौली ब्लॉक की 12 शादीशुदा महिलाओं ने आवेदन किया, जबकि छपरौली ब्लॉक में 10 ऐसे मामले सामने आए।

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत यूपी सरकार अब एक दंपति को शादी के लिए एक लाख रुपये की सहायता देती है। इसी लालच में इन महिलाओं ने योजना का गलत फायदा उठाने की कोशिश की, लेकिन सत्यापन में सारा खेल खुल गया।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins