भानु शर्मा ' रंज ' की रचना OMG बुक ऑफ विश्व रिकोर्ड में शामिल
भानु शर्मा ' रंज ' की रचना OMG बुक ऑफ विश्व रिकोर्ड में शामिल

भानु शर्मा ‘ रंज ‘ की रचना OMG बुक ऑफ विश्व रिकोर्ड में शामिल

0 minutes, 2 seconds Read

भानु शर्मा रंज bhanu-sharma’s राजस्थान के धौलपुर जिले के ग्राम बदरिका के निवासी श्री शिवकुमार शर्मा के पुत्र हैं। युवा साहित्यकार भानु शर्मा रंज अपनी कविताओं लेखों और गीतों के माध्यम से देश भर में अपनी पहचान बना रहे हैं और अपने गांव का शहर का नाम रोशन कर रहे है इनकी छंद युक्त कविता हालि में प्राची पब्लिकेशन के द्वारा प्रकाशित पुस्तक भारत @ 75 में राष्ट्रभक्ति से ओत प्रेात रचना ओ.एम.जी. बुक आफ विश्व रिकार्डस में शामिल हुई है। भारत सरकार द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव से प्रेरित देश प्रेम को समर्पित यह साझा काव्य संग्रह लाने का संकल्प प्राची डिजिटल पब्लिकेशन द्वारा लिया गया।

पुस्तक में सम्पूर्ण भारत के 75 रचनाकारो की 75 रचनाएँ शामिल की गई। पांच दिन के भीतर पुस्तक बनने का अनूठा विश्व रिकार्ड प्राची डिजिटल पब्लिकेशन के द्वारा बनाया गया। भानु शर्मा रंज की रचना को टॉप 20 में स्थान मिला। इस बुक का सम्पादन दीपा मिश्रा, राजीव कुमार झा, प्रीति चौधरी, लक्ष्मण सिंह और प्रेरणा पारिश ने किया है। उनकी रचना ‘ पावन पुनीत प्रभु प्रेम की पवित्रता को, भारती धरा को मेरा कोटिक प्रणाम है। को सराहना मिली बताते चले कि इससे पूर्व युवा साहित्यकार भानु शर्मा रंज के अब तक काव्य के क्षेत्र में सम्मान जैसे – प्रतिमान साहित्य सम्मान, राजस्थान सरकार के साहित्यिक संस्था राजस्थान साहित्य अकादमी ( उदयपुर) द्वारा युवा साहित्य सम्मान , छंद रत्न सम्मान , काव्य भूषण सम्मान के साथ साथ अब तक उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि भारत @75 साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए हैं उनके सांझा काव्य संग्रह ’’जिंदगी दो टूक ’’ के लिए जीवन साहित्य सम्मान 2021 मिल चुका है उनकी इस उपलब्धि के लिए देश के राष्ट्रीय और अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के कवि कुमार श्रीवास्तव, डॉ. शैलजा पाण्डेय, डा. रघुवर पाण्डेय, डा. राजेश कुमार शर्मा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है और शुभकामनाएं दी हैं।

Similar Posts

error: Copyright: mail me to info@eradioindia.com