Report by : Neha Singh
Published at :
eradio india general image || Normal Pic || Profile pic
विज्ञापन
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र के बस्तौरा गांव में बच्चों की कहासुनी बड़ों की मारपीट में बदल गई। मारपीट मे एक महिला व एक बच्चा घायल है। जिन्हे सीएचसी मवाना ले जाया गया। जहां से बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

थाना प्रभारी केपी सिंह राठौर ने बताया बस्तौरा गांव निवासी अकरम ने थाना पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि मामूली बात को लेकर बच्चों मे आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद गांव की बिल्केश आई और उसके आठ वर्षीय पुत्र फहीम का गला दबा दिया।

घायलों को सीएचसी मवाना लाया गया। जहां फहीम की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है बच्चें की आवाज नही निकल पा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›