
कांग्रेस ने राजद के खिलाफ किन चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार, क्या टूट गया महागठबंधन
बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की। चौंकाने वाली बात यह है कि पांच में चार ऐसी सीट है, जहां पहले से ही राजद अपना उम्मीदवार उतार चुका है। अब ऐसे में इस चुनाव में महागठबंधन के दो दल के उम्मीदवार एक दूसरे को चुनौती देते दिखाई देंगे।
कांग्रेस की ओर से बताया कि दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. मदन मोहन झा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मनोज कुमार जायसवाल को टिकट…
[10:56 am, 2/10/2026] Nitin Kumar Office: Gen 1
दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन को लेकर डीएमआरसी का बड़ा फैसला, 11 मेट्रो स्टेशन बंद
आम आदमी पार्टी और छात्र संगठनों के विरोध-प्रदर्शन की घोषणा के बाद दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और जंतर-मंतर समेत 11 स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दिया है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने घोषणा की है कि अगली सूचना तक कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की सुविधा बंद रहेगी। जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, आईएनए, चावड़ी बाजार, नई दिल्ली और रामकृष्ण आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं।
वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी। उधर, दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि जंतर मंतर पर बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन होना है। प्रदर्शन से पहले ही जंतर-मंतर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। जंतर मंतर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेड लगाए हैं। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
गुरुवार को किसी भी आम व्यक्ति को जंतर मंतर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। जंतर मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए हैं। जनपथ की तरफ से आने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। पैदल आने वाले लोगों को भी बैरिकेड के आगे जाने नहीं दिया जा रहा है।
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर तक मार्च निकालेंगे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेंगे। संगठन के एक सदस्य ने बताया कि प्रस्तावित मार्च के लिए दोनों संगठनों को अनुमति नहीं मिली है। इसके बावजूद वे बड़ी संख्या में जंतर-मंतर की ओर बढ़ेंगे। मार्च में करीब 1,500 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
