• मनोरंजन
  • माँ बनने वाली हैं बिपाशा बसु,शादी के छह साल बाद दी खुशखबरी

    bipasha jpg

    फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के छह साल बाद पहले बच्चे के माता -पिता बनने वाले हैं। इसकी जानकारी खुद बिपाशा और करण ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है। बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है।

    इस तस्वीर में बिपाशा व्हाइट शर्ट पहने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिख रही हैं। वहीं करण बिपाशा के साथ व्हाइट शर्ट में ट्विनिंग करते हुए बेबी बंप को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए बिपाशा ने लिखा-‘एक नया वक्त, एक नया फेज, एक नई रोशनी हमारी लाइफ के प्रिज्म में एक यूनिक शेड जुड़ने जा रहा है।

    हमारी लाइफ और फैमिली पूरी होने वाली है। हमने इस लाइफ की शुरुआत अकेले की थी और फिर हम एक दूसरे से मिले, जिसके बाद से सिर्फ हम दो ही थे। दो लोगों के लिए इतना ज्यादा प्यार, हमें थोड़ा अनफेयर लग रहा था। इसलिए, जो दो हुआ करते थे, जल्द ही तीन हो जाएंगे।

    हमारे प्यार की निशानी, हमारा बच्चा जल्द ही हमारी लाइफ और खुशी में शामिल होने वाला है। आप सभी के प्यार और प्राथर्नाओं के लिए धन्यवाद। आपकी गुड विशेज हमेशा हमारी लाइफ का हिस्सा थीं और रहेंगी। हमारे जीवन का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। दुर्गा दुर्गा।’ गौरतलब है,कि बीते कुछ समय से बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं थी।

    लेकिन अब बिपाशा ने खुद इस खबर को कन्फर्म कर दिया है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर मिले थे। यह करण की फिल्म डेब्यू थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ जिसके बाद दोनों ने 30 अप्रैल, 2016 को शादी कर ली। शादी के छह साल बाद यह कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों इसे लेकर काफी उत्साहित और खुश हैं।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 mins