Report by : News Desk
Published at : Updated at :
Arvind Gupta Marwadi Meerut News मेरठ में भाजपा नेता की आई आफत, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
  • दुष्कर्म आरोपी भाजपा नेता की बढ़ी दुश्वारी
  • अदालत ने जारी किया गैर जमानती वारंट
  • संजीव जैन सिक्का भी पड़ सकता है मुश्किल में

मेरठ में भाजपा नेता अरविंद गुप्ता मारवाड़ी के गैर जमानती वारंट जारी हो गए हैं। भाजपा नेता ऑफिस गर्ल से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा है। वहीं, अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता के खिलाफ पहले ही चार्जशीट तैयार हो चुकी है।

इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के एक और नेता व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संजीव जैन सिक्का के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पर पहले से ही सवाल उठ रहे थे कि आखिर एक ही धारा में और एक ही केस में मुकदमा दर्ज होने के बाद सिर्फ और सिर्फ अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता को जेल भेजा गया जबकि दोनों भाजपा नेता संजीव जैन सिक्का और अरविंद गुप्ता मारवाड़ी अभी भी बाहर घूम रहे हैं।

आपको बता दें कि यह मामला मेरठ में एक हाईप्रोफाइल मामला बन चुका है… विपक्ष के लोग लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि अरविंद गुप्ता मारवाड़ी और संजीव जैन सिक्का की गिरफ्तारी सत्ता के दबाव के कारण नहीं हो पा रही है। तमाम आरोप और प्रत्यारोप के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अदालत से वारंट जारी होने के बाद सियासी सरगर्मियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। हो सकता है कि अरविंद गुप्ता मारवाड़ी अदालत में जल्द ही सरेंडर कर दें।

एक ओर जहां उत्तर प्रदेश में योगी सरकार संगीन अपराध करने वालों पर कानून के साथ-साथ बुलडोजर से वार करती है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेता ही योगीराज के इस कानून से बेखौफ नजर आ रहे हैं। विपक्ष के लोग लगातार यह सवाल उठा रहे हैं क्या योगी बाबा का बुलडोजर सिर्फ विशेष लोगों के लिए है या फिर अपने नेताओं पर भी कार्रवाई करेंगे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›