E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह
बिहार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह

बेगूसराय। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का पटना से नवगछिया जाने के दौरान शनिवार को बेगूसराय के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा के नेतृत्व में सिमरिया से लेकर साहेबपुर कमाल तक 20 से अधिक जगहों पर जोरदार स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिमरिया में राजेन्द्र पुल के समीप प्रदेश अध्यक्ष का बेगूसराय जिला में स्वागत किया। इसके बाद जीरोमाइल में प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद काफिला बेगूसराय होते हुए नवगछिया के लिए रवाना हुआ। जीरोमाइल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ हैं।

कार्यकर्ताओं के बल पर आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि-सह-मुंगेर लोकसभा के प्रभारी अमरेन्द्र कुमार अमर, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पप्पू, सुनील सिंह, मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला प्रवक्ता शुभम कुमार, सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक छोटे लाल सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी, ब्रजेश कुमार, प्रभाकर राय, आयुष ईश्वर एवं नितिन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

A282b0bec97cb294f7ff1ac422ea9da756038bbf9b401c4b651723ceec9f52e4
आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।