• मेरठ
  • रिकार्ड वोटों से विस चुनाव जीतेगी भाजपा: बासित अली

    WhatsApp Image 2021 07 03 at 5.43.43 PM
    • मेरठ।

    भारतीय उद्योग विकास व्यापार मंडल की ओर से शनिवार को अपार चैम्बर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उप्र के नवनियुक्त अध्यक्ष कुंवर बासित अली का पगड़ी पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।

    इस अवसर पर कुंवर बासित अली ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व दिया है उस पर खरा उतरना ही उनकी पहचान होगी। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी रिकार्ड वोटों से जीतेगी तथा भाजपा की सरकार प्रदेश में दोबारा बनेगी।

    उन्होंने कहा कि संगठन में सबको साथ लेकर चलेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब शहर काजी जैनुल राशिद्दीन ने की। संचालन भारतीय उद्योग विकास व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा नेता काजी शादाब ने किया। यहां उन्होंने बासित अली को विश्वास दिलाया कि अल्पसंख्यक समाज हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ा है।

    इस मौके पर प्रमुख रूप से बुढ़ाना गेट व्यापार संघ के अध्यक्ष अपार मेहरा,हाजी इमरान सिद्दीकी,सबिया खान,मुख्तयार अली गुड्डु, अफजाल कुरैशी,दानिश खान, नासिर सैफी,राहुल लोधी,जाफर मेहंदी,रिंकु कुमार,राशिद अली एडवोकेट,फुरकान शेख,फारुख अंसारी,डॉक्टर शालिनी,दीपक कुमार,महमूद अली खान,आदि मौजूद रहे।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 min