E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

Sapa Congress BJP
फीचर्ड

सपा-कांग्रेस ‘समझौते’ के बीच लटकी बीजेपी की सूची

यूपी में होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की सूची पर फिर पेंच फंस गया है। इस वजह से सूची मंगलवार को भी जारी नहीं हो पाई । इसकी वजह प्रयागराज के फूलपुर सीट पर सपा-कांग्रेस के बीच बदले समीकरण को माना जा रहा है।

सूत्रों की माने तो सपा ने इस सीट से मुस्लिम चेहरे के तौर पर मुस्तफा सिद्दकी को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन अब यह सीट कांग्रेस को देने की चर्चा है। इसे देखते हुए भाजपा अपने उम्मीदवारों की सूची रोक ली है। इसी बीच विपक्ष के भीतर बदले समीकरण को देखते हुए दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को भी मंगलवार को दिल्ली बुला लिया गया है।

बता दें कि मंगलवार को भाजपा उम्मीदवारों की सूची आने की पूरी संभावना थी, लेकिन सपा-कांग्रेस के बीच सीटों के अदला-बदली की चर्चा को देखते हुए केन्द्रीय नेतृत्व ने ऐन वक्त पर सूची को रोक लिया है।
सूत्रों का कहना है कि सपा से मुस्लिम उम्मीदवार उतारे जाने के बाद फूलपुर सीट पर भाजपा ने भी उसी समीकरण को देखते हुए पिछड़े चेहरे को प्रत्याशी बनाने का फैसला किया था, लेकिन अब यदि कांग्रेस के खाते में यह सीट जाती है और उनकी तरफ से गैर मुस्लिम प्रत्याशी दिया जाता है तो भाजपा भी बदले समीकरण के लिहाज से प्रत्याशी उतारेगी।

A282b0bec97cb294f7ff1ac422ea9da756038bbf9b401c4b651723ceec9f52e4
आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।