Report by : editor
Published at :
Bollywood Actress Kriti Kharbanda Bollywood Actress Kriti Kharbanda
विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood Actress Kriti Kharbanda को धूप में बैठे-बैठे अचानक से कुछ चमत्कार होने का ख्याल आया। कृति ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह एक सफेद रंग के टॉप में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनके चेहरे पर मेकअप बहुत कम नजर आ रहा है और अपने लुक को उन्होंने हूप ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है।

इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए अभिनेत्री ने लिखा, धूप में बैठी हूं और किसी चमत्कार के होने का इंतजार कर रही हूं, शायद कोई टाइम मशीन हो? हैशटैगसनडेफनडे हैशटैगटेमीबैक। अभिनय की बात करें, तो कृति आखिरी बार थ्रिलर ड्रामा ‘तैश’ में नजर आई थीं, जिसे बीजॉय नांबियार ने निर्देशित किया था। फिलहाल कृति अपनी अगली फिल्म ’14 फेरे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। देवांशु सिंह द्वारा निर्देशित इस सोशल कॉमेडी फिल्म में कृति, विक्रांत मैसी संग नजर आएंगी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›