• मनोरंजन
  • Bollywood Special: Top 5 of Bollywood News

    e radio General Bollywood evergreen

    राहुल वैद्य संग शादी को तैयार हुईं दिशा परमार, लेकिन रखी दो शर्तें

    घर में सलमान खान पहले तो राहुल संग थोड़ी सी मस्ती करते हैं. उन्हें डराते हैं. राहुल राहुल, सलमान से कहते भी हैं कि आधे घंटे के लिए ही सही पर दिशा को बुला दीजिए. इसके बाद घर में दिशा एंट्री लेती हैं. दिशा को देख राहुल काफी सरप्राइज और खुश हो जाते है. दिशा राहुल को बोलती हैं कि जब उन्होंने प्रपोज किया था तो मैं नहीं थी. अब मैं हूं तो सभी के सामने मुझे प्रपोज करिए.

    जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फ़िल्म ‘रूही’ इस तारीख़ को होगी रिलीज़

    सिनेमाघरों में फ़िल्मों की रिलीज़ का सिलसिला धीरे-धीरे रफ़्तार पकड़ रहा है। अब जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फ़िल्म रूही की रिलीज़ कन्फ़र्म हो गयी है। फ़िल्म अगले महीने 11 तारीख़ को रिलीज़ की जा रही है। फ़िल्म का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज़ किया जाएगा। टीज़र से लगता है कि इसकी कहानी एक रूह की शादी के इर्द-गिर्द घूमती है। रूही 11 मार्च को महा शिवरात्रि के मौक़े पर मिड-वीक में रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म को 4 दिन को लम्बा ओपनिंग वीकेंड मिलेगा।

    आलिया भट्ट-शाहरुख खान एक बार फिर होंगे साथ, फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में करेंगे काम

    ‘डियर ज़िन्दगी के बाद शाहरुख खान और आलिया भट्ट इस बार ‘डार्लिंग्स’ के साथ एक मजेदार मां-बेटी की कहानी बताने के लिए एक साथ आ गए हैं. लेकिन, शाहरुख खान इस बार एक एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि निर्माता का पदभार संभाल रहे हैं. शाहरुख खान और आलिया भट्ट ने पहली बार गौरी शिंदे की डियर जिंदगी में साथ काम किया था, जो सफल साबित हुई थी.

    सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हुईं बहन श्वेता, बॉम्बे HC के फैसले से पहले शेयर किया पोस्ट

    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहनों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी. रिया का आरोप है कि बिना मेडिकल कंसल्टेशन के बहनें सुशांत को दवाई देती थी. इसी मामले पर कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा. इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 8 महीने पूरे होने पर उनकी याद में एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. श्वेता ने लिखा है ‘कहां चले गए बेबी, वापस आ जाओ..8 महीने बीत गए,न तुम्हे सुना न देखा. प्लीज कम बैक.’

    Radhe Shyam में ‘बाहुबली’ प्रभास के कॉट्यूम की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, फिल्म के लिए रखे गए स्पेशल डिजाइनर्स!

    एपिक लव स्टोरी Radhe Shyam में मेकर्स पर प्रभास की वेशभूषा यानी कॉस्ट्यूम पर करीब 6 करोड़ रुपए का खर्चा आया है. फिल्म में प्रभास काफी महंगे कॉस्ट्यूम में नजर आने वाले हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राधा कृष्ण कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म राधे श्याम में प्रभास स्पेशल तरीके से डिजाइन किए गए एथनिक कॉस्ट्यूम में नजर आएंगे.

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins