Report by : News Desk
Published at :
Chhath Mahaparva celebrated with great pomp in Samodhpur Chhath Mahaparva celebrated with great pomp in Samodhpur
विज्ञापन
विज्ञापन

समोधपुर बाबा राम यज्ञ दास मंदिर के सामने बड़े तालाब पर उमड़ा आस्था की सैलाब

समोधपुर में छठ महापर्व धूमधाम से सम्पन्न

समोधपुर। छठ महापर्व के पावन अवसर पर सोमवार की शाम समोधपुर गांव स्थित बड़े तालाब के घाट पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ डूबते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। व्रती महिलाएं एवं श्रद्धालु परिवारजन गाने-बजने के साथ छठ माता की पूजा-अर्चना करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे।

समोधपुर में छठ महापर्व धूमधाम से सम्पन्न

घाट पर विशेष सजावट की गई थी, जहां महिलाएं पारंपरिक पूजा सामग्री और फल-सज्जा के साथ पहुंचीं। लाखों दीपों की रोशनी और छठ मैया के गीतों से गूंजता माहौल श्रद्धालुओं की आस्था को प्रदर्शित कर रहा था।

समोधपुर में छठ महापर्व धूमधाम से सम्पन्न

स्थानीय निवासी श्याम बिहारी सिंह ने बताया कि समोधपुर के बड़े तालाब पर बना यह घाट पिछले दस वर्षों से छठ पूजा का प्रमुख केंद्र रहा है। प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व पर माताएं और बहनें यहां व्रत रखकर पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर समितियों व ग्रामीणों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जाती हैं।

भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुए इस पर्व ने एक बार फिर साबित किया कि छठ न केवल पर्यावरण और प्रकृति की उपासना का पर्व है, बल्कि लोक आस्था, सामाजिक एकजुटता और भारतीय संस्कृति का अनोखा प्रतीक भी है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›