• उत्तर प्रदेश
  • मुख्यमंत्री योगी ने हिमाचल के सीएम से की बात, बोले-कुल्लू में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद

    yogi22 jpg

    लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुए हादसे को लेकर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस मामले में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात की और घायलों को शीघ्र समुचित उपचार उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कुल्लू में टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है। उन्होंने पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री योगी ने हादसे में मृतकों के पार्थिव शरीर उनके परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 min