• देश
  • CM Yogi in Meerut: योगी बोले दस दिनों में कोरोना पर कर लेंगे काबू

    photo 2022 01 28 21 42 05 jpg

    CM Yogi in Meerut: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शुक्रवार को मेरठ पहुंचे। मेडिकल में सीएम ने कोविड वार्ड को निरीक्षण किया। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्‍होंने कहा कि कोरोना से जीवन और जीविका बचाने के लिए पीएम की अगुवाई में कार्य हुआ। सेकेंड वेव के दौरान ऑक्सीजन की कमी भी हुई।

    551 ऑक्सीजन प्लांट प्रदेश और 29 मेरठ में प्लांट लगे। उत्तर प्रदेश में कल तक 25.53 करोड़ को टीका लगा। 28 प्लांट मेरठ में क्रियाशील हैं। वैक्सीन के बारे में शुरुआती दौरान लोगों ने भ्रम फैलाया। इसे बीजेपी का वैक्सीन कहा गया, लेकिन टीकाकरण के कारण ही थर्ड वेव कम प्रभावी रही। जीवन और जीविका बचाने के लिए लोगों को वैक्सीन के साथ ही गरीब हाथ न फैलाना पड़े इसके लिए मुफ्त राशन दिया जा रहा है। 10 दिन के अंदर अनुमान है थर्ड वेव पर भी हम काबू पा लेंगे।

    CM Yogi in Meerut: 41 लाख से अधिक लोगों को टीका

    बच्चे को संक्रमण से बचाने के लिए स्कूल कॉलेज बंद हुए है, जल्द वह भी खुलेंगे। मेरठ में भी 41 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। मेरठ में भी प्रयास हो कि अगले 7 से 10 में सभी को कम से कम पहली डोज और चुनाव के पहले तक 75 प्रतिशत को दोनों डोज लगाने का प्रयास हो। मेडिकल से माल रोड होते हुए कंकरखेड़ा के लिए निकले सीएम। वहीं इस बीच सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, कैंट भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल कंकरखेड़ा के अंबेडकर गेट चौक पर पहुंचे। जहां पहले से ही भारी भीड़ मौजूद रही। माइक के जरिए सांसद और अमित अग्रवाल ने भीड़ को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के साथ व्यवस्था बनाने की अपील की है। हालांकि पुलिस ने दोनों तरफ से लगाकर को रोकने का प्रयास किया है। बाद में हस्तिनापुर पहुंचा सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर।

    भव्‍य स्‍वागत की तैयारियां

    CM Yogi in Meerut: मेरठ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम के भव्‍य स्‍वागत की तैयारियां की गईं। वहीं दो वर्षो के लंबे इंतजार के बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हस्तिनापुर पहुंचे। इससे पूर्व उनका वर्ष 2020 में गंगा यात्रा में आने का कार्यक्रम था जिसमें 27 जनवरी को मुख्यमंत्री गंगा आरती व 28 जनवरी की प्रात गंगा पूजन का कार्यक्रम होना था। जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था परंतु वह क्षण इंतजार में ही रह गए। मुख्यमंत्री रामराज से ही जनसभा कर वापस लौट गए थे।

    CM Yogi in Meerut: हस्तिनापुर में बोला सपा पर हमला

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर बोला हमला, कहा कि उनके कार्यकाल में बिजली नहीं आती थी लेकिन अब बिजली फ्री करने का वादा कर रहे है जो अब चुनावी ही रह जाएगा। मुख्यमंत्री यहां हस्तिनापुर के अयोध्यापुरी स्थित मोती धनुष मंडप में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन लोगों को विकास अच्छा नहीं लगता। सपा सरकार में दंगाइयों का सम्मान किया गया। उस दौरान महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा का किसी ने ख्याल नहीं किया।

    अब भाजपा के 5 सालों का फर्क साफ नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच सालों में 4500000 गरीबों को आवास देकर सबको सुरक्षा सबको सम्मान की भावना से काम किया। उन्होनें कहा कि भाजपा सरकार ही काम कर सकती है। उन्होंने किसानों की नब्ज पर हाथ रखते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही किसानों को 14 दिन में गन्ना मूल्य का भुगतान मिल रहा है। उन्होंने सभी से मतदान के दिन पहले मतदान बाद में जलपान करने की अपील की।कंकरखेड़ा में किया गया जोरदार स्‍वागत

    CM Yogi in Meerut: भाजपा के घर-घर प्रचार जनसंपर्क कार्यक्रम की श्रंखला में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कंकरखेड़ा में जोरदार ढंग से स्‍वागत किया गया। यहां पर उनके ऊपर पुष्‍प वर्षा की गई। कंकरखेड़ा के अंबेडकर गेट से लेकर करीब एक किलोमीटर दूर मार्शल पिच तक स्वागत की अपने तरीके से तैयारी की गई थी। किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ भगवा रंग के 10 हजार से अधिक गुब्बारे सजाए गए। भाजपा नेता कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल के नेतृत्व में डॉ भीमराव अंबेडकर गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वागत किया। गेट पर ही मुख्यमंत्री को चांदी के राम दरबार और पीतलकी गदा सोपकर स्वागत किया। अंबेडकर गेट से मार्शल फिश तक सड़क के दोनों तरफ बाजार और रिहायशी क्षेत्र के लोगों ने अपने मकानों की छत से मुख्यमंत्री के ऊपर पुष्प वर्षा की। यहां पर एक अलग की नजारा देखने को मिला।

    कावड़ मेले की याद दिलाई

    कंकरखेड़ा में मुख्यमंत्री के गाने और उनके स्वागत को यादगार बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने अपने घरों के बाहर डीजे शादियों में फूल रखे थे।

    B68eafe86d518d19b842a1b36e617e2b

    Shivani Mangwani

    Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.
    1 mins