E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

1 Ayodhya 22 2 jpg
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किया रामलला का दर्शन

मंदिर निर्माण के प्रगति की ली जानकारी
दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद पहलीबार अयोध्या पहुंचे योगी

अयोध्या। लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री द्वारा अपने दूसरे कार्यकाल के भ्रमण के प्रथम चरण में आगमन पर सर्वप्रथम हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात श्रीराम लला के मंदिर में दर्शन पूजन किया एवं मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। अगले चरण में श्री भक्तमाल के पीठाधीश्वर कौशल किशोर से एवं अगले चरण में छावनी में प्रमुख एवं श्रीराम जन्मभूमि सेवा न्यास के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास से मुलाकात की एवं कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री जी का मुझे अनेक भ्रमणों को देखने का मौका मिला है लेकिन दूसरे कार्यकाल का भ्रमण अयोध्या से इनकी और प्रगणता को इंगित करता है क्योंकि मुख्यमंत्री जी अयोध्या में प्रचार के दौरान 24 फरवरी को आये थे तथा रात्रि विश्राम भी किये थे तथा संतो के साथ कारसेवकपुरम में संवाद भी किया था तथा अपनी सरकार के सम्बंध में वोट देने की अपील भी की थी।

इस बार के भ्रमण में मुख्यमंत्री द्वारा भक्तमाल के पीठाधीश्वर से मुलाकात के समय तथा श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास से मुलाकात की उनके साथ सेवा करने वाले सेवादारों एवं सहायकों की भी जानकारी ली तथा उनके साथ आत्मियता के साथ वार्ता की तथा स्वास्थ्य की भी जानकारी ली एवं रामनवमी के उत्सव मनाने में शासन प्रशासन के सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री जी द्वारा अगले चरण में रामकोट परिक्रमा, पोस्ट आफिस के मार्ग में भाग लिया तथा सभी साधु संतों से नवसंवद की शुभकामनाएं दी एवं यह भी कहा कि शासन प्रशासन से आपेक्षित सहयोग मिलेगा।

भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, बीकापुर विधायक अमित सिंह चैहान, रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव, मेयर श्री ऋषिकेश उपाध्याय सहित मण्डलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त विशाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारीगण, पुलिस अधीक्षक गण, जनपद एवं मण्डल के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

402ad45eba5d552d17b293dd02551af82ff88c05d3cadc4e88694d242af91d60
पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।