• फीचर्ड
  • सीएम योगी का बड़ा एलान: अगले दो साल में यूपी पुलिस में एक लाख नौजवानों की होगी भर्ती

    Yogi Aadityanath

    सीएम योगी ने यूपी के युवाओं को बड़ा तोहफा देने की बात कही है। उन्होंने पुलिस और सरकारी नौकरियों को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगले दो साल में यूपी पुलिस में एक लाख नौजवानों की भर्ती होगी। सीएम योगी ने आगे कहा कि यही नहीं आने वाले दो वर्षों में दो लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी से जोड़ा जाएगा।

    सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश में युवाओं के साथ कोई भेदभाव नहीं होता। युवाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी से जोड़ा जा रहा है। विगत साढ़े सात वर्ष में हमने साढ़े छह लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी है। कल ही हमने प्रदेश में सबसे बड़ी पुलिस भर्ती प्रक्रिया की लिखित परीक्षा सकुशल संपन्न कराई, जिससे 60200 से ज्यादा युवाओं को पुलिस बल में सेवा देने का मौका मिलेगा।

    सीएम योगी वाराणसी में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक व सदस्ता कार्यशाला में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युवाओं को राजनीति का ककहारा सिखाते हुए सिद्धांतों के अनुरूप मूल्यों व आदर्शों की स्थापना के लिए राजनीति को चुनने का आह्वान किया। उन्होंने साफ कहा कि राजनीति सत्ता प्राप्ति या स्वार्थ सिद्धि नहीं बल्कि प्रदेश हित व राष्ट्रहित के मूल्यों के संवर्धन का माध्यम बनना चाहिए। रविवार को वाराणसी में भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तर प्रदेश की कार्य समिति की बैठक व सदस्ता कार्यशाला में युवाओं को सार्थक राजनीति का मंत्र देते हुए अटल बिहारी वाजपेयी की सीख की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि हमेशा एक बात याद रखें, सिद्धांत विहीन राजनीति मौत का फंदा होती है।

    कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि आज सब बाबा विश्वनाथ की इस पावन धरा पर एकत्र होकर कार्यशाला में सहभागी बन रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से युवा यहां सहभागी बन रहे हैं। आपका उत्साह नई ऊर्जा का वाहक बनता है। यही ऊर्जा प्रधानमंत्री के सुशासन के मिशन को धरातल पर उतारने का कारण बनता है। ये उम्र ही ऐसी है जहां ऊर्जा भी है और प्रतिभा भी है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins