2022 की तैयारी में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

WhatsApp Image 2021 07 05 at 1.26.05 PM
  • मेरठ।

यूपी कांग्रेस प्रभारी आदरणीया श्रीमति प्रियंका गांधी वाड्रा जी व यूपी कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री अजय कुमार ‘लल्लू’ जी के आह्वान पर महानगर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी जी ने सभी कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, एआईसीसी, पीसीसी, कार्यकर्ताओं को आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव हेतु पूरी मेहनत से जुट जाये।

महानगर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी जी ने कहा कि मेरठ महानगर में तीन विधानसभा मेरठ कैंट (47), मेरठ शहर (48), मेरठ दक्षिण(49) पड़ती है। आगामी चुनाव को जीतने के लिए सभी कांग्रेसजन पार्टी हाईकमान द्वारा भेजे गए कार्यक्रमो को सफल बनाने में अपना योगदान दे व पार्टी की नीतियों के अनुसार जनता की समस्याओं के निवारण हेतु कार्य करे।

जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों की आवाज़ उठाने में हर संभव मदद करे। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि महानगर के क्षेत्र में आने वाली तीन विधानसभा में टिकट के उम्मीदवार पार्टी हित में कार्य के साथ साथ अपना अध्यक्ष से संपर्क करे। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष अनिल शर्मा व महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक मौजूद रहे।