• देश
  • D.K Shivkumar: डी.के शिवकुमार पर भाजपा ने लगाये भ्रष्टाचार के आरोप

    f27fe515 5ebd 4a3b a38f 21b6ad8cc071 Shivakumar jpg

    ई रेडियो इंडियो

    कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी उठापटक जारी है। ऐसे में सभी पार्टी के नेता एक दूसरे पर तीखे बयानबाजी करने का एक अवसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार का कहना है कि भाजपा के नेता उन पर झूठे भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।

    उन्होने कहा कि 40 फीसदी कमीशन की बात तो दूर मुझे कभी कोई कमीशन भी नहीं मिला, कई अन्य भाजपा नेता मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। वो कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन को अयोग्य घोषित करने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन बीजेपी जितना भी जोर लगा ले हम हार नहीं मानेंगे।

    059b7838b0ee35f0f4b29a67fa6e6129

    Nisha Pal

    निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
    1 mins