• देश
  • दिल्ली सीएम केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से एक और आदेश किया जारी, जानिए क्या कहा?

    28 11 2021 cm arvind pranam 22247663

    नई दिल्ली। ईडी की हिरासत से जारी किए गए पहले आदेश को लेकर चल रहे विवाद के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिरासत से एक और आदेश जारी किया है। नया आदेश स्वास्थ्य विभाग को जारी किया गया है।
    आप के सूत्रों ने पुष्टि की कि निर्देश स्वास्थ्य विभाग से संबंधित है और इसे मुख्यमंत्री ने मंत्री सौरभ भारद्वाज को भेजा है। इस नए आदेश के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

    इससे पहले रविवार को सीएम केजरीवाल ने ईडी की हिरासत में पहला आदेश जारी किया था, जिसमें जल मंत्री आतिशी को राष्ट्रीय राजधानी में पानी और सीवेज की समस्याओं को हल करने का निर्देश दिया था। सीएम केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था, कोर्ट ने उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा है। उन पर शराब नीति से संबंधित साजिश में सीधे तौर पर शामिल होने का आरोप है।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 min