E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

weather news update fog smog jpg
देश

Delhi to Bihar Fog: बिहार से दिल्ली तक में मौसम में ठण्डक

Delhi to Bihar Fog: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी है। कोहरे की वजह से पिछले चार दिनों में कई फ्लाइट्स और ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। शुक्रवार को भी कोहरे से कई ट्रेनें प्रभावित हैं।

लोगों के स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में आज सुबह कोहरे से हल्की राहत रही, लेकिन कुछ घंटों बाद ही कोहरा बढ़ गया। IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी जीरो बनी हुई है। इधर कोहरे की वजह से आज भी ट्रेनें और फ्लाइट्स प्रभावित हैं।

पूरे उत्तर भारत में कोहरे की चादर छाई हुई है। सैटेलाइट इमेज में कई राज्यों के ऊपर कोहरे की सफेद चादर को साफ देखा जा सकता है और मौसम के हाल को समझा जा सकता है। शुक्रवार सुबह साढ़े 5 बजे ली गई इस सैटेलाइट इमेज में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिम बिहार में घना कोहरा देखा गया।

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कोहरे से हल्की राहत मिली है। पिछले दिनों के मुकाबले आज दिल्ली में मौसम ज्यादा साफ है। हालांकि आज मौसम काफी ठंडा है, सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को पहले से ज्यादा गलन का अहसास हुआ है। लोग अलाव जला रहे हैं। कुछ जगह आज भी कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के पालम और सफदरजंग में आज भी विजिबिलिटी जीरो रही। वहीं दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कोहरे की स्थिति में आज काफी सुधार हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह घने कोहरे में सबसे कम विजिबिलिटी 150 मीटर रही और रनवे विजुअल रेंज (RVR) 400 मीटर से 800 मीटर के बीच है। हालांकि कुछ घंटो बाद ही एयरपोर्ट पर कोहरा बढ़ गया और विजिबिलिटी जीरो हो गई।

A282b0bec97cb294f7ff1ac422ea9da756038bbf9b401c4b651723ceec9f52e4
आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।