• मनोरंजन
  • Drishyam-2 Remake में काम करेंगे अजय देवगन

    Drishyam-2 Remake में काम करेंगे अजय देवगन

    Drishyam-2 Remake: बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 2’ के हिंदी रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं।

    मोहनलाल स्टारर बहुचर्चित और सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 2′ के हिंदी रीमेक की घोषणा हो चुकी है। फिल्म निर्माता कुमार मंगत और अभिषेक पाठक के पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल ने फिल्म की हिंदी रीमेक राइट्स को खरीद लिया है। दृश्यम 2’ के हिंदी रीमेक में भी अजय देवगन और तब्बू का होना फाइनल माना जा रहा है, हालांकि फिलहाल स्टारकास्ट की घोषणा नहीं हुई है।

    निर्माता कुमार मंगत ने कहा, “दृश्यम 2 की भारी सफलता के साथ इसकी कहानी को उसी जुनून और समर्पण के साथ कहा जाना जरूरी है और एक निर्माता के तौर पर मैं इसके लिए पूरी तरह से समर्पित हूं।”

    मलयालम फिल्म ‘दृश्यम’ और दृश्यम 2′ के निर्देशक जीतू जोसेफ ने कहा, “दृश्यम 2 की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। मुझे इस बात की खुशी है कि पैनोरमा स्टूडियोज इस फिल्म को हिंदी रीमेक के जरिए इसे और अधिक दर्शकों तक पहुंचाने में कामयाब साबित होगा।”

    उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में प्रदर्शित दृश्यम के हिंदी रीमेक में अजय देवगन के साथ श्रेया सरण, तब्बू और इशिता दत्ता मुख्य भूमिकाओं में थे। हिंदी फिल्म ‘दृश्यम’ को निर्देशक निशिकांत कामत ने निर्देशित किया था लेकिन पिछले साल उनका उनका निधन हो गया है।

    968f05e4cf284faa3714e4bdb1779f34

    Pratima Shukla

    प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।
    1 mins