• मेरठ
  • विशेष
  • डीआरएस लीगल का शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिलेगी निशुल्क कानूनी सलाह

    frrrrr

    एमएसएम इंस्टीट्यूट के निदेशक सुधीर शर्मा ने किया उद्घाटन, हेल्पलाइन और वेबसाइट की शुरुआत

    मेरठ। 1 फरवरी को मेरठ में डीआरएस लीगल का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएसएम इंस्टीट्यूट के निदेशक श्री सुधीर शर्मा ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।

    इस अवसर पर डीआरएस लीगल के प्रोपराइटर अधिवक्ता श्री शुभम सखूजा ने बताया कि यह संस्थान उन्होंने अपने दादा जी हरमिलाप सेवक सभा के प्रबंधक स्वर्गीय श्री देशराज सखूजा की स्मृति में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि उनके दादा जी जीवन भर गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करते रहे और उन्हीं की प्रेरणा से डीआरएस लीगल के माध्यम से समाज के कमजोर वर्ग को निशुल्क कानूनी सलाह एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

    अधिवक्ता श्री सखूजा ने बताया कि आम जनता की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 9591314451 तथा वेबसाइट drslegal.in जारी की गई है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति निशुल्क कानूनी सलाह प्राप्त कर सकता है।

    कार्यक्रम में अधिवक्ता सुमित चौधरी एवं राजीव शर्मा ने इस पहल को समाजहित में बताते हुए सहयोग देने का आश्वासन दिया।

    उद्घाटन समारोह में अजित सखूजा, सुदर्शन सखूजा, डॉ. भावना सखूजा, इंद्रराज सखूजा, अंकित, वैशाली, सौरभ, गौरव, अमित अरोड़ा, निमेश अरोड़ा, आरती अरोड़ा, चित्रांश, पवन, शिविम सिंह, निशा, अनंत आहूजा, कर्नल दीवान, विमल दीवान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins