देश

वेस्ट बंगाल और झारखण्ड में ईडी के छापे

ई रेडियो इंडिया ब्यूरो

प्रवर्तन निदेशालय यानि ईंडी ने मंगलवार को बांग्लादेशी नागरिकों की कथित अवैध घुसपैठ से जुड़ी धन शोधन जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल और चुनावी राज्य झारखंड में कईं स्थानों पर छापेमारी की और एजेंसी ने अपने एक्स अकाउंट पर दोपहर करीब तीन बजे एक बयान जारी करके दावा किया कि उसने छापेमारी के दौरान आधार कार्ड, जाली पासपोर्ट, अवैध हथियार, अचल संपत्ति के दस्तावेज, नकदी, आभूषण, आधार में जालसाजी के लिए इस्तेमाल किए गए प्रिंटिग पेपर और मशीनें तथा खाली प्राोफार्मा जैसी आपत्तिजनक सामग्री बरामद की हैं। निश्चित रूप से ईंडी को मिली ये सभी वस्तुएं नितान्त आपत्तिजनक हैं और देश के हर उस नागरिक के लिए चिन्ताजनक हैं खुराफात और षड्यंत्रकारी प्रवृत्ति को देश के लिए घातक मानते हैं। एजेंसी द्वारा बहादुरी से इन आपत्तिजनक सामग्री को बरामद करने में प्दर्शित साहस की प्राशंसा भी की जानी चाहिए। इससे घुसपैठ कराने वाले गिरोह पर नियंत्रण लगाया जाना संभव है। किन्तु सवाल है कि ईंडी ने जब झारखंड में छापेमारी की तो उसे इस बात का एहसास नहीं हुआ कि तीसरे दिन ही राज्य में चुनाव होने वाला है। पश्चिम बंगाल में छापेमारी हुईं ही इसलिए क्योंकि एजेंसी को यह जवाब देने में सरलता और सहजता होगी कि उसने तो उस राज्य में भी छापेमारी की जहां पर चुनाव नहीं है। वास्तविकता यह है कि इस तरह के ऐसे कृत्यों से एजेंसी से ज्यादा सरकार की बदनामी होती है। एजेंसी ने जो कार्रवाईं मंगलवार यानि 12 नवम्बर को की, वही कार्रवाईं एक महीना पहले या चुनाव के एक महीने बाद करती तो कोईं यह आपत्ति नहीं उठाता कि सरकार ने डी का दुरुपयोग झारखंड में चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया है। लेकिन अब यही कहा जा रहा है कि चुनाव के ठीक पहले छापेमारी की गईं क्या यह राजनीतिक दबाव के लिए अपनाया गया हथकंडा तो नहीं!

सच पूछें तो हमारी जांच एजेंसियां बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से जांच करती हैं। इनकी जांच इतनी सटीक और व्यापक इंडीकेटर पर आधारित होती है कि आरोपी के लिए खुद को निर्दोष साबित कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है। ईंडी ने सरकार के राजकोष में आर्थिक अपराधियों से बरामद किए गए अकूत धन को जमा कराया है। लेकिन जब वह अच्छा काम गलत समय पर करती हैं तो पूरे देश में निन्दा के पात्र भी बनती हैं।

भारत एक लोकतांत्रिक देश है। दावा किया जाता है कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इस संवैधानिक गरिमा का महिमामंडन हमें सुख और संतोष प्रदान करता है किन्तु जब छोटी-छोटी बात के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया बिल्कुल के तहत ही चुनी सरकार और उसके तहत काम करने वाली एजेंसी के आशय पर सवालिया निशान खड़ा होता है तो किसी न किसी रूप में हमारी लोकतांत्रिक मर्यांदा का भी क्षरण होता है। घुसपैठियों के प्रति दुनिया के कई देश बहुत कठोरता से कार्रवाई करते हैं। भारत में पहले इस बात पर चिन्ता नहीं की ग इसलिए घुसपैठियों ने बड़े आराम से अवैध कार्यो में सक्रिय होकर आपराधिक साम्राज्य खड़ा कर लिया। लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाईं की इस घटना से इस बात का स्पष्ट एहसास होता है कि घुसपैठियों के प्ति सरकार की सक्रियता बोध का आशय ज्यादा है ताकि घुसपैठिया विरोधी मतदाताओं को केन्द्र सरकार के इस दावे पर विश्वास हो जाए कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर वह घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाईं जरूर करेंगे।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

16 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

19 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.