• उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • चुनाव में ये रहेगी कांग्रेस की प्राथमिकताएं

    IMG 20211114 WA0020 jpg
    • संवाददाता, मेरठ

    विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी पार्टियों ने अपनी जोर आजमाइश शुरू कर दी है जहां एक और भारतीय जनता पार्टी ने जमीनी स्तर पर जी जान झोंकने के तैयारी कर रही है तो भी कांग्रेस भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती।

    हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में टिकट वितरण में महिलाओं को 40% आरक्षण देने का फैसला कर सभी को चौंका दिया तो वहीं कांग्रेस की मौजूदा घोषणा पत्र देखकर भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस सोच में पड़ गया है क्या कर इस बार वह अपने घोषणापत्र में क्या कुछ अलग कर पाएंगे।

    आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 403 सीटों पर निम्न प्रतिज्ञाओं और मुद्दों के साथ चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने प्रदेश सरकार की नीतियों को कोसते हुए 2022 में कांग्रेस के घोषणा पत्र को अच्छा बताया और उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर आम नागरिकों के लिए हर स्तर पर सरकार मदद करने को तैयार है।

    किसानों का पूर्ण कर्ज माफ, बिजली बिल सबका हाफ, रु 2500/क्विंटल में गेहूं धान खरीदा जाएगा, रु 400/क्विंटल गन्ना का दाम दिया जाएगा, कोरोना की आर्थिक चोट पाए सभी परिवार को रु 25000 दिए जाएंगे, 20 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी जाएंगी, ठेका कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा, बीमारी में रु 10 तक का सरकारी इलाज मुफ्त किया जाएगा।

    टिकटों में 40% महिलाओं को आरक्षण, छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी, सालाना 3 गैस सिलेंडर मुफ्त, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40% नौकरियां, रु 1000 प्रति माह वृद्धा और विधवा पेंशन, आंगनबाड़ी और आशा बहुओं को रु 10,000 प्रति माह मानदेय, प्रदेश की वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय।

    14 नवंबर पर बाल दिवस के दिन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रतिज्ञा जोनल कार्यकर्ता सम्मेलन में संवाद कर कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने जोश भरने का कार्य किया है।

    14 नवंबर से से 24 नवंबर तक चलने वाली ‘महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा’ उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा में चलेगी और प्रत्येक विधानसभा में कुल 80 किमी की पदयात्रा की जाएगी। पदयात्रा का स्लोगन ‘भाजपा भगाओ- महंगाई हटाओ’ रखा गया है। कांग्रेस पार्टी ने बूथ लेवल तक संगठन बनाकर चुनाव तैयारी कर ली है।

    10 Oct Rakesh Bhati shetra usi ka wafadar hota hai
    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins