E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

Voting India 696x392 1 1642590521799 1643418221382 1 jpeg
देश राजनीति

महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावी बिगुल बजा

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार अपराहन दो राज्यों महाराष्ट्र व झारखंड विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। महाराष्ट्र 288 सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर और झारखंड 81 सीटों पर दो चरणों में 13 और 20 नवंबर मतदान होगा। इसके अलावा आयोग ने 48 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा कर दी है। परिणाम 23 नवंबर में आयेंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू साथ दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पत्रकार वार्ता में चुनाव कार्यक्रम घोषित किया। उपचुनाव में 48 विधानसभा सीटों में से सर्वाधिक 9 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं।

इसके अलावा राजस्थान की 7, पश्चिम बंगाल की 6, असम की 5, बिहार एवं पंजाब की 4-4, कर्नाटक की 3, केरल, मध्य प्रदेश और सिक्किम की 2-2, गुजरात, उत्तराखंड, मेघालय और छत्तीसगढ़ की 1-1 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा।
केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र नांडेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर सुबह मतदान होगा।

आयोग अनुसार 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों और केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए बुधवार 13 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी की जाएगी। नामांकन 25 अक्टूबर, नामांकन की जांच 28 अक्टूबर और नाम वापसी 30 अक्टूबर तक हो सकेगी। वहीं, उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांडेड़ लोकसभा सीट के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। इनके लिए 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। 29 अक्टूबर तक नामांकन, 30 अक्टूबर को नामांकन की जांच, 4 नवंबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख तय की गयी है।

यूपी में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

उत्तर प्रदेश- मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर (एससी), करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी, मझावन विधानसभा उपचुनाव होंगे।

  • राजस्थान- झुंझुनू, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूंबर (एसटी), चौरासी (एसटी)।
  • पश्चिम बंगाल- सीताई (एससी), मदारीहाट (एसटी), नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर, तालडांगरा।
  • असम- धोलाई (एससी), सिडली (एसटी), बोंगाईगांव, बेहाली, सामागुड़ी।
  • बिहार- तरारी, रामगढ़, इमामगंज (एससी), बेलागंज।
  • पंजाब- डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (एससी), गिद्दड़बाहा, बरनाला।
  • कर्नाटक- शिगांव, संदुर (एसटी), चन्नापटना।
  • केरल- पलक्कड़ और चेलक्कारा (एससी)।
  • मध्य प्रदेश- बुधनी और विजयपुर।
  • सिक्किम- सोरेंग-चाकुंग और नामची-सिंघीथांग।
  • छत्तीसगढ़- रायपुर सिटी साउथ।
  • गुजरात- वाव सीट।
  • मेघालय- गाम्बेग्रे (एसटी)।
  • उत्तराखंड- केदारनाथ।

Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।