• देश
  • फीचर्ड
  • दिल्ली में चुनाव घोषणा, एक ही दिन होगा मतदान

    दिल्ली में चुनाव घोषणा, एक ही दिन होगा मतदान

    वोट 5 फरवरी, परिणाम 8 में, आचार संहिता लागू

    नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव तिथि घोषित कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली में मतदान 5 फरवरी में होगा। जबकि नतीजे 8 फरवरी में आएंगे। चुनाव घोषणा होते ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई है। दिल्ली में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और भाजपा बीच है। हालांकि कांग्रेस भी पूरी ताकत साथ इस चुनाव में उतरने जा रही है।

    70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा कार्यकाल 23 फरवरी तक है। सदन गठन हेतु उससे पहले चुनाव होने हैं।

    दिल्ली में पारंपरिक रूप से एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होते रहे हैं। भ्रष्टाचार आरोपों से जूझ रही सत्तारूढ़ आप नजर हैट्रिक पर रखे हुए हैं। अरविंद केजरीवाल नेतृत्व वाली पार्टी ने 2015 और 2020 के चुनावों में क्रमशः 67 और 62 सीटों के साथ जीत हुई थी।

    पिछले दो चुनावों में केवल एक अंक तक सिमट गई भाजपा 26 साल अंतराल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। कभी 15 साल तक दिल्ली पर शासन करने वाली कांग्रेस 2024 लोकसभा चुनाव के लिए AAP के साथ गठबंधन करने के बाद अकेले चुनाव लड़ेगी। पहले चुनाव को तीनों पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है। पिछले साल, केजरीवाल ने शराब नीति मामले में जमानत के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि जब दिल्ली के लोग उन पर भरोसा जताएंगे तो वह दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। इस बार, पार्टी सत्ता विरोधी लहर और अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देने के लिए महिलाओं और बुजुर्गों को लक्ष्य करते हुए कई कल्याणकारी योजनाओं पर भरोसा कर रही है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins