Report by : Neha Singh
Published at :
eradio india general image || Normal Pic || Profile pic
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ। पीजीआई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह के वाराणसी स्थानांतरण होने पर सोमवार को पुलिसकर्मियों ने कोतवाली परिसर में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। कार्यक्रम में क्राइम इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह, सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने संयुक्त रूप से पुष्प गुच्छ देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

नवनियुक्त इंस्पेक्टर देवेन्द्र विक्रम सिंह का पुष्प गुच्छ भेटकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये स्थानांतरित प्रभारी निरीक्षक‌ धर्मपाल सिंह ने कहा कि कोतवाली में तैनाती के दौरान क्षेत्र की जनता से उन्हें जो सम्मान मिला है उनके जीवन की अमूल्य निधि है।

उन्होंने अपने 8 माह के कार्यकाल के दौरान बिताए गये पलों को साझा किया।उन्होने कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिये सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुये उन्हे धन्यवाद भी दिया।विदाई के दौरान पुलिसकर्मियों से लेकर क्षेत्रीय लोग भावुक हो गये ओर बरबस आंखो से आंसू छलक पड़े।

विदाई समारोह में मुख्य रूप से तेलीबाग चौकी प्रभारी अनुज कुमार तिवारी,कल्ली चौकी प्रभारी अजीत कुमार पांडे,एल्डीको चौकी प्रभारी अनुज प्रताप सिंह ,साउथ सिटी चौकी प्रभारी उमेश सिंह,वृंदावन चौकी प्रभारी अनिल सिंह सहित सहित क्षेत्रीय लोग व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›